यूपी: फर्जी वोटिंग पर लगेगी रोक, मतदान केंद्रों पर होगा बायोमीट्रिक सत्यापन; फोटो सूची में अपडेट होगी
पंचायत चुनाव में फर्जी मतदान रोकने के लिए मतदान केंद्रों पर बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। वोटरों की फोटो और डाटा सुरक्षित किया जाएगा, जिससे मतदाता सूची अपडेट होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि इससे डुप्लीकेसी पर रोक लगेगी और चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों पर वोटरों का बायोमीट्रिक सत्यापन होगा। इस दौरान खींची जाने वाली फोटो व मतदाता का अन्य डाटा आयोग सुरक्षित करेगा। इसी आधार पर मतदाता सूची में फोटो अपडेट होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने कहा कि बूथ पर मतदाता के सत्यापन से डुप्लीकेसी और अन्य तरह के फर्जीवाड़े को रोकने में मदद मिलेगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। बायोमीट्रिक सत्यापन से यह ऑनलाइन भी अपडेट हो जाएगा कि उस मतदाता ने कब और कहां मतदान किया है। अगर किसी तरह का कोई फर्जीवाड़ा करने की कोशिश करेगा तो एक क्लिक में पकड़ा जाएगा और तुरंत कार्रवाई भी की जा सकेगी। चुनाव में जितने मतदाता शामिल होंगे उनका बायोमीट्रिक अपडेट उसी वक्त हो जाएगा और जो लोग मतदान नहीं कर सकेंगे उनके लिए इसकी प्रक्रिया बाद में पूरी की जाएगी।
ऑफलाइन भी काम हुए
आयोग के मुताबिक पुनरीक्षण का लगभग 98 फीसदी काम ई-बीएलओ एप के जरिये हुआ है। बाकी दो फीसदी काम ऑफलाइन किया गया है। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया है। उसके बाद सूची में नाम जोड़ा या घटाया गया। किसी तरह की खामी न रहे इसलिए बड़ी गहनता से काम किया गया है।
तुलनात्मक आंकड़े
पद पंचायत चुनाव- 2021 पुनरीक्षण- 2025
ग्राम पंचायत सदस्य 732643 726141
ग्राम पंचायत प्रधान 58189 57694
क्षेत्र पंचायत सदस्य 75845 75335
जिला पंचायत सदस्य 3050 3021
मतदान केंद्र 80750 79857
मतदान बूथ 202482 199633