फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Every house will celebrate the Tiranga campaign in all madrasas of the state, Yogi cabinet minister gave i

UP: प्रदेश के मदरसों में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान, अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री ने दिए निर्देश

Mon, 10 Aug 2026 07:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Aug 2026 07:57 PM IST
सार

Har Ghar Tiranga Abhiyan: प्रदेश के सभी मदरसों में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। योगी कैबिनेट के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इसके निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
UP: Every house will celebrate the Tiranga campaign in all madrasas of the state, Yogi cabinet minister gave i
मदरसों में हर घर तिरंगा अभियान चलाने के निर्देश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, (अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग) दानिश आजाद अंसारी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के आह्वान तथा मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाने के लिए प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है। प्रधानमंत्री  ने देशवासियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मदरसों में छात्र-छात्राओं युवाओं को अभियान से जोड़ा जाए तथा तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान, देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी।


उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ेगा और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed