फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP engineers to know how to make the roads.

PWD के इंजीनियर सीखेंगे 'सड़क कैसे बनाएं'

Fri, 23 Jan 2015 10:59 PM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Jan 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
UP engineers to know how to make the roads.

हादसों में कमी लाने के लिए राज्य सरकार ने खास डिजाइन की सड़कें बनवाने का फैसला किया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों से 27-28 जनवरी को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने सड़क हादसों और इनमें मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा नीति लागू की है।

इसके तहत सड़कों यात्रा को अधिक से अधिक सुरक्षित बनाने का काम किया जाएगा। मुख्य सड़कों के बराबर में सर्विस लेन के साथ ही पैदल व साइकिल से चलने वालों के लिए अलग-अलग ट्रैक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माण में इन बातों का रखना होगा ध्यान

UP engineers to know how to make the roads.

प्रमुख सचिव (पीडब्ल्यूडी) किशन सिंह अटोरिया ने बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के विशेषज्ञ यहां के इंजीनियरों को ट्रेनिंग देंगे।

‘रोड सेफ्टी ऑस्पेक्ट एंड ऑडिट’ विषय पर 27 व 28 जनवरी को दो दिनी कार्यशाला का आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग परिसर में किया गया है।

यहां बता दें कि सड़क सुरक्षा नीति के तहत सड़कों की डिजाइन, निर्माण और रखरखाव आईआरसी मैनुअल के अनुसार सुनिश्चित करना अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed