{"_id":"67d5986a5b8fcd38290c31a7","slug":"up-energy-minister-warns-fir-will-be-lodged-against-electricity-workers-involved-in-wrongdoings-delay-in-c-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ऊर्जा मंत्री ने दी चेतावनी, गलत कामों में शामिल बिजली कर्मियों के खिलाफ होगी तुरंत एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ऊर्जा मंत्री ने दी चेतावनी, गलत कामों में शामिल बिजली कर्मियों के खिलाफ होगी तुरंत एफआईआर
Sat, 15 Mar 2025 08:40 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 15 Mar 2025 08:40 PM IST
सार
UP Energy Minister gave instructions: यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनके खिलाफ शिकायत मिली तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कार्मिक गलत कार्यों में शामिल हों, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के साथ एफआईआर दर्ज कराए। किसानों को विद्युत कनेक्शन देने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को समय से कनेक्शन मिले, इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
प्रदेश भर के अभियंताओं को वर्चुअल संबोधन में कहा कि कहीं से भी कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। सभी मुख्य अभियंता, अधिक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए उनके सुझाव लें। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए संभव के तहत प्रत्येक जनपद, मंडल एवं डिस्कॉम मुख्यालय स्तर पर अधिकारी जनसुनवाई करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नं. 1912 में भी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा। सभी विद्युत कार्मिक इसके लिए सेफ्टी कल्चर अपनाए और मुख्यालय स्तर से भी एसओपी जारी की जाए। सभी प्रबंध निदेशक 70 से 80 प्रतिशत लाइन हानियों वाले क्षेत्रों में कार्यरत कार्मिकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें। इस वर्ष गर्मी में 100 केवीए के ऊपर के पावर ट्रांसफार्मर के जलने पर संबंधित कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नरेंद्र भूषण ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी नोएडा व ग्रेटर नोएडा में बिना कटौती के विद्युत प्राप्त हो, इसके लिए सभी प्रबंध किए जाए। कृषि फीडर पर विशेष ध्यान दें। पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि जिन फीडरों पर ज्यादा चोरी है, उनके नाम प्रत्येक उपकेंद्र पर लगाइए और वहां के उपभोक्ताओं को बताइए कि चोरी ज्यादा है, आप सबको परेशानी होगी।