फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Employment Maha Kumbh will be held in Lucknow, 50 thousand youth will get jobs; more than 100 companies wi

यूपी: लखनऊ में लगेगा रोजगार महाकुंभ, 50 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी; 100 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल

Mon, 18 Aug 2025 08:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 18 Aug 2025 08:33 PM IST
सार

Jobs in UP: लखनऊ में 26 से 28 अगस्त के बीच रोजगार महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है इस आयोजन में 50 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। 
 

विज्ञापन
UP: Employment Maha Kumbh will be held in Lucknow, 50 thousand youth will get jobs; more than 100 companies wi
बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 26 से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ का आयोजन होगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को विधान सभा से रोजगार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत 50 युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य है। इसमें करीब 15 नौकरियां विदेश के लिए होंगी।

विज्ञापन


श्रम मंत्री ने बताया कि सेवायोजन विभाग ने रोजगार संगम पोर्टल विकसित किया है। इसमें भर्ती एजेंसियों, नियोजकों और नौकरी चाहने वालों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था है। विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने बताया कि रोजगार महाकुंभ में एक लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराने का लक्ष्य है। युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात, जापान और जर्मनी जैसे देशों में प्लेसमेंट की काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


इसे देखते हुए मल्टी नेशनल कंपनियों को भी महाकुंभ में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि 35 हजार से अधिक नौकरियां देश की अग्रणी कंपनियों में दी जाएंगी। इससे विनिर्माण, आईटी, सेवा क्षेत्र और उभरते उद्योगों को कुशल कार्यबल उपलब्ध होगा। रोजगार महाकुंभ में 100 से अधिक भर्ती साझेदारों के शामिल होने की संभावना है। इनमें 20 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हैं। महाकुंभ में 10 हजार से अधिक ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे। इनमें दो हजार से अधिक विदेश में नौकरी से संबंधित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5978 निर्माण श्रमिक इस्राइल में दे रहे सेवा

मंत्री ने बताया कि हाल ही में प्रदेश के 5978 निर्माण श्रमिकों को इस्राइल भेजा गया है। इसकी सराहना अन्य देशों में भी हो रही है। वर्तमान में जर्मनी, जापान और इस्राइल से नर्स और केयरगिवर की रिक्तियां मिली हैं। ये नौकरियां 1.50 लाख रुपये तक के वेतन वाली हैं। खाड़ी देशों से भी विभिन्न क्षेत्रों में कुशल कामगारों की मांग है।

एआई प्रशिक्षण मंडप होगा आकर्षण

सेवायोजन निदेशक नेहा प्रकाश ने बताया कि रोजगार महाकुंभ में एआई प्रशिक्षण मंडप विशेष आकर्षण होगा। इसमें उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों के सहयोग से डिजिटल कौशल और एआई-संचालित नौकरी की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। प्रदर्शनी में सरकारी पहलों और भविष्य के कौशल रुझानों को प्रदर्शित किया जाएगा। राज्य के स्टार्टअप नवाचार और समाधान प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री युवा स्टॉल के माध्यम से स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed