फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Electricity rates may increase by 30% in the state, Power Corporation reports a loss of Rs 19600 crore

यूपी: प्रदेश में एक साथ 30 फीसदी बढ़ सकती हैं बिजली की दरें, पावर कार्पोरेशन ने बताया 19600 करोड़ का घाटा

Mon, 19 May 2025 09:26 PM IST
रोहित मिश्र चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चन्द्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 19 May 2025 09:26 PM IST
सार

Electricity rates in UP: यूपी में बिजली की दरें एक साथ 30 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। विद्युत नियामक आयोग में संशोधित वार्षिक राजस्व आवश्यकता प्रस्ताव दाखिल किया है।
 

विज्ञापन
UP: Electricity rates may increase by 30% in the state, Power Corporation reports a loss of Rs 19600 crore
यूपी में बिजली व्यवस्था। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पावर कार्पोरेशन ने सोमवार को विद्युत नियामक आयोग में संशोधित वार्षिक राजस्व आवश्यकता प्रस्ताव दाखिल किया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में 19600 करोड़ का घाटा दिखाते हुए विद्युत दरों में करीब 30 फीसदी बढोतरी का प्रस्ताव दिया है। नियामक आयोग से मांग की है कि पावर कार्पोरेशन की स्थिति देखते हुए इस पर विचार करें। दूसरी तरफ बिजली दरें बढ़ाने का विरोध भी शुरू हो गया है। ऊर्जा और उपभोक्ता संगठनों ने निजी घरानों को उपकृत करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन ने विद्युत नियामक आयोग में वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) दाखिल करने के बाद सप्ताहभर का वक्त मांगा और सोमवार को संसोधित प्रस्ताव दाखिल किया। पिछली बार एआरआर में 9200 करोड़ का घाटा बताया था। सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पावर कारपोरेशन एवं डिस्कॉम ने वास्तविक आय-व्यय के आधार पर संशोधित लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में विद्युत कंपनियों द्वारा विद्युत बिलों के सापेक्ष वसूली मात्र 88 प्रतिशत ही हो पाई है, जिसके कारण राज्य सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी के उपरान्त भी यह गैप वर्ष 2023-24 के 4,378 करोड़ के सापेक्ष बढ़कर 13,542 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में घाटा बढ़कर 19,600 करोड़ होने की सम्भावना है। यह भी बताया है कि पिछले चार वर्षों में कारपोरेशन एवं डिस्कॉम का खर्चा 8.3 प्रतिशत तथा राजस्व 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जिसके कारण प्रतिवर्ष कैश-गैप 12.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। वर्ष 2020-21 में राजस्व गैप 30,447 करोड़ था, वह बढ़ कर वर्ष 2024-25 में 48,515 करोड़ हो गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह कैशगैप लगभग 54,530 करोड़ रहने का अनुमान है। इस प्रकार पिछले एक वर्ष में कैश गैप में 23.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा बैंक लोन में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो हर उपभोक्ता को भुगतना पड़ेगा वसूली नहीं होने का खामियाजा

इस प्रस्ताव में बताया कि अपवादों को छोड़ कर जितनी बिजली का बिल उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है, उसके सापेक्ष पूरी वसूली नही हो पा रही है। विद्युत दरों को तय करने के लिए 100 प्रतिशत कलेक्शन एफिशियेन्सी मानना पूर्णतः अव्यवहारिक है। ट्रांसफॉर्मरों की क्षतिग्रस्तता अभी भी 10 प्रतिशत से अधिक चल रही है। विद्युत बिल वसूली अभियान चलाने के उपरान्त भी 54.242 लाख उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिजली के बिल का भुगतान नही किया है। इन सभी उपभोक्ताओं पर 36,353 करोड़ बकाया है। वहीं 78.65 लाख लोगों ने पिछले छह माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। 

इन पर भी 36,117 करोड़ बिजली का बिल बकाया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं डिस्कॉम्स का कुल खर्चा 107,209 करोड़ रहा है, जिसमें मुख्य रूप से ऊर्जा क्रय में 77,013 करोड़, परिचालन एवं अनुरक्षण में 7,927 करोड़, व्याज के भुगतान में 6,286 करोड़ तथा मूल ऋण के भुगतान में 15,983 करोड़ खर्च हुआ है, जबकि राजस्व मात्र 67,955 करोड़ ही प्राप्त हुआ है। इस प्रकार कुल कैश गैप 39,254 करोड़ रहा। इसे पूरा करने के लिए 19,494 करोड़ की धनराशि सब्सिडी के तौर पर दिया तथा 13,850 करोड़ की धनराशि लॉस फण्डिंग/अनुदान के रूप में सरकार ने देकर मदद की। फिर भी शेष 5,910 करोड़ रूपये के कैश गैप को पावर कॉरपोरेशन एवं डिस्कॉम्स द्वारा अतिरिक्त ऋण लेकर पूरा किया गया। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 में पावर कॉरपोरेशन एवं डिस्कॉम्स का कुल खर्चा 1,10,511 करोड़ रहा है। ऊर्जा क्रय व्यय विगत वर्ष से 12 प्रतिशत तथा परिचालन एवं अनुरक्षण खर्च में व्यय 6 प्रतिशत बढ़ गया है। इन खर्चों के विरूद्ध मात्र 61,996 करोड़ ही राजस्व प्राप्त हुआ है, जो विगत वर्ष से 8 प्रतिशत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed