{"_id":"6a1464c44bb30505d705a827","slug":"up-electricity-department-je-accused-of-blowing-up-17-transformers-suspended-chargesheet-filed-against-two-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजली विभाग के जेई पर लगा 17 ट्रांसफार्मर फुंकवाने का आरोप, किया गया निलंबित; दो के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजली विभाग के जेई पर लगा 17 ट्रांसफार्मर फुंकवाने का आरोप, किया गया निलंबित; दो के खिलाफ चार्जशीट
Mon, 25 May 2026 08:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 25 May 2026 08:33 PM IST
सार
JE suspended: बिजली संकट को नियंत्रित न कर पाने और लापरवाही के आरोप में जूनियर इंजीनियर मोहम्मद कलीम पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उन पर ट्रांसफार्मर फुंकवाने का आरोप है।
विज्ञापन
जेई पर लगा ट्रांसफार्मर जलवाने का आरोप
विस्तार
लखनऊ के अमौसी जोन के उतरेटिया क्षेत्र में पिछले 25 दिन से बढ़ रहे बिजली संकट को नियंत्रित न कर पाने और लापरवाही के आरोप में जूनियर इंजीनियर मोहम्मद कलीम पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जेई पर लापरवाही के कारण 250 व 400 केवीए के 17 ट्रांसफार्मर फुंकवाने का भी आरोप है। उन्हें निलंबित कर दूसरे जोन से संबद्ध करने का आदेश जारी हुआ है। वहीं, जेई के बड़े अफसर एसडीओ व एक्सईएन को चार्जशीट दी जा रही है।
विज्ञापन
जोनल मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि सोमवार को अधीक्षण अभियंता तकनीकी ब्रह्मपाल ने उतरेटिया व न्यू आलमबाग के जेई मोहम्मद कलीम को निलंबित कर दिया है। यहां के एसडीओ महेंद्र कुमार व एक्सईएन कृष्णानंद को चार्जशीट का जवाब देना होगा। एसडीओ, एक्सईएन भी बिजली आपूर्ति बेहतर कर पाने में नाकाम हुए थे, जिनको बरेली स्थानांतरित किया जा चुका है। उतरेटिया में जेई शर्मा विश्वकर्मा व धर्मेंद्र कुमार की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
42 घंटे बाद भी नहीं बदला था ट्रांसफार्मर
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मोहम्मद कलीम ने निलमथा इलाके में पिछले दिनों जले ट्रांसफार्मर को 42 घंटे बाद भी नहीं बदला था। इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया तो लापरवाही का खुलासा हुआ था। कलीम जले ट्रांसफार्मर की जगह पर बिजनेस प्लान के ट्रांसफार्मर लगाकर अपनी लापरवाही छिपाते रहे। उन्होंने जले ट्रांसफार्मरों को वर्कशॉप या स्टोर भेजने के बजाय उपकेंद्र पर ही रखा। इससे निगम को एक करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन