{"_id":"61903bf2afdb2b5f653db236","slug":"up-elections-congress-will-give-strength-to-the-election-campaign-through-pledge-conferences-today-bulandshahr-tomorrow-in-moradabad-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: प्रतिज्ञा सम्मेलनों के जरिए चुनावी अभियान को धार देगी कांग्रेस , आज बुलंदशहर तो कल मुरादाबाद में सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: प्रतिज्ञा सम्मेलनों के जरिए चुनावी अभियान को धार देगी कांग्रेस , आज बुलंदशहर तो कल मुरादाबाद में सम्मेलन
Sun, 14 Nov 2021 04:13 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो , लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो , लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 14 Nov 2021 04:13 AM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला, ब्लॉक व न्याय पंचायत से लेकर ग्राम सभा तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। पार्टी के सिपाही हर मोर्चे पर संघर्ष करते हुए जनता के शोक को शक्ति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पदाधिकारियों का सम्मेलन करके अपने चुनावी अभियान को धार देगी। इसके तहत 14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला, ब्लॉक व न्याय पंचायत से लेकर ग्राम सभा तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। पार्टी के सिपाही हर मोर्चे पर संघर्ष करते हुए जनता के शोक को शक्ति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा सम्मेलनों के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगी। पहले सम्मेलन का आयोजन 14 नवंबर को बुलंदशहर में होगा। इसमें आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडल के 14 जिलों के पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं, 15 नवंबर को प्रियंका मुरादाबाद में आयोजित सम्मेलन में सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली मंडल के 12 जिलों के पदाधिकारियों से संवाद करेंगी। लल्लू ने कहा कि अगले चुनाव में तीन दशकों से जारी कुशासन का अंत होगा। कांग्रेस के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फिर से विकास और सद्भाव के मार्ग पर लौटेगा।
विज्ञापन