{"_id":"61c1698beb9db402895cb62a","slug":"up-elections-akhilesh-and-jayant-will-now-show-strength-to-23-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : अब अलीगढ़ में 23 दिसंबर को ताकत दिखाएंगे अखिलेश और जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : अब अलीगढ़ में 23 दिसंबर को ताकत दिखाएंगे अखिलेश और जयंत
Tue, 21 Dec 2021 12:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:28 PM IST
सार
अलीगढ़ क्षेत्र में सपा और रालोद का खास प्रभाव है। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में जाट बहुल इगलास सीट पर रालोद का कब्जा था। हालांकि 2017 में भाजपा ने यह सीट छीन ली।
विज्ञापन
जयंत चौधरी और अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान दिवस यानी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह अलीगढ़ के इगलास में मंच साझा कर अपनी ताकत दिखाएंगे। इसके लिए अलीगढ़ के साथ आसपास के मंडलों से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ क्षेत्र में सपा और रालोद का खास प्रभाव है। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में जाट बहुल इगलास सीट पर रालोद का कब्जा था। हालांकि 2017 में भाजपा ने यह सीट छीन ली। इस बार फिर सपा और रालोद गठबंधन जाट-मुस्लिम समीकरण के सहारे है। रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी के मुताबिक इगलास में मेरठ से ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश है। मेरठ रैली के बाद यह भी मंथन शुरू हुआ था कि उसमें रालोद के समर्थक ज्यादा थे या सपा के।
विज्ञापन
रालोद संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान के मुताबिक अब समर्थक साथ हैं। इसका प्रभाव अलीगढ़ में दिखेगा। उधर, अभी दोनों में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। वहीं, 36 सीटें रालोद के खाते में जाने की चर्चा है पर माना जा रहा है कि इसमें और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन