फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: 11 candidates declared by Jansatta Dal, Raghuraj Pratap Singh alias Raja Bhaiya will contest from Kunda only

यूपी चुनाव : जनसत्ता दल ने घोषित किए 11 प्रत्याशी, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कुंडा से ही लड़ेंगे चुनाव

Wed, 05 Jan 2022 06:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 Jan 2022 06:54 PM IST
सार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बताया कि पहले चरण में सात जिलों की 11 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।

विज्ञापन
UP elections: 11 candidates declared by Jansatta Dal, Raghuraj Pratap Singh alias Raja Bhaiya will contest from Kunda only
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया

विस्तार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने 11 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राजा भैया ने बुधवार को राजधानी में आयोजित प्रेसवार्ता में लखनऊ की सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सात जिलों की 11 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ की बाबागंज सीट से मौजूदा विधायक विनोद सरोज प्रत्याशी होंगे। सोरांव से डॉ. सुधीर राय (चमार) और फाफामऊ से डॉ. लक्ष्मी नारायण जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह जालौन की उरई सीट से विजय चौधरी अहिरवार, माधौगढ़ से डॉ. बृजेश सिंह राजावत, गोंडा के गौरा से डॉ. श्याम नारायण वर्मा और बहराइच के कैसरगंज से मो. हजरतदीन अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बदायूं की बिल्सी से शैलेंद्र मिश्र, सोनभद्र के रॉबर्ट्गंज से वीरेंद्र मौर्य और एटा के जलेसरगंज से धीरज धोबी उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed