{"_id":"6141686b4ee110406417a48e","slug":"up-election-up-congress-chief-ajay-kumar-lallu-ask-application-from-ticket-seekers-with-11-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: कांग्रेस की टिकट के उम्मीदवारों को ढीली करनी होगी जेब, 11 हजार रुपये के साथ जमा होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: कांग्रेस की टिकट के उम्मीदवारों को ढीली करनी होगी जेब, 11 हजार रुपये के साथ जमा होंगे आवेदन
Wed, 15 Sep 2021 10:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:37 AM IST
सार
UP Vidhansabha Chunav 2022: अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं इसके तहत सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सूचना जारी की है कि जिन लोगों को कांग्रेस का टिकट चाहिए वह आवेदन के साथ 11000 रुपये जमा कर दे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं इसके तहत सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सूचना जारी की है कि जिन लोगों को कांग्रेस का टिकट चाहिए वह आवेदन के साथ 11000 रुपये जमा कर दे।
विज्ञापन
सभी आवेदनकर्ताओं को यूपी विधानसभा की टिकट पाने के लिए 25 सितंबर तक आवेदन कर देना होगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरह से जो ज्ञापन जारी किया गया है उसमें लिखा है, आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आवेदन-पत्र जमा करने हेतु जिला मुख्यालय पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं प्रदेश स्तर पर संजय शर्मा और विजय बहादुर को अधिकृत किया गया गया है।
विज्ञापन
सभी आवेदक जिला या प्रदेश स्तर पर उक्त अधिकृत लोगों के पास अपना आवेदन-पत्र सहयोग राशि 11 हजार रुपये के आरटीजीएस अथवा डिमांड ड्राफ्ट या पे ऑर्डर से 25 सितंबर तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
Uttar Pradesh Congress Committee president Ajay Kumar Lallu has asked party ticket seekers to donate Rs 11000 along with their applications for the Assembly polls, till Sept 25 pic.twitter.com/3o79rtcyl4
— ANI UP (@ANINewsUP) September 15, 2021
अलीगढ़ में कांग्रेस ने आयोजित किया एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर
कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में आयोजित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण शिविर में न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी और सरकार की गलत नीतियों के विषय में जनता को अवगत कराने के लिए भी सोशल मीडिया का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहरा कर राष्ट्रगान के साथ और वंदे मातरम की जय घोष के साथ हुई।
जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह जादौन ने कहा कि उत्तर प्रदेश का वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसी क्रम में इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
प्रशिक्षण में आए प्रशिक्षक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के बारे में कहा कि यह संगठन शुरुआत से ही जन विरोधी रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम में भी इन संगठनों ने स्वतंत्रता प्राप्ति की राह में बाधा पैदा की। प्रशिक्षक सैयद मजिन हुसैन ने कांग्रेस के इतिहास और आजादी के योगदान व कांग्रेस द्वारा अभी तक किए गए कार्यों, नवरत्न कंपनियों आदि बारे में बताया।
प्रशिक्षक, सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह ने सोशल मीडिया के महत्व और उपयोग के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की कमियों को उजागर करने के तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षक प्रो. यशपाल चौधरी ने बूथ प्रबंधन की बारीकियां और चुनाव में उसके महत्व को बताया। प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने पदाधिकारियों, संगठन के लोगों के बीच प्रशिक्षण के महत्व की बात रखी।