फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Up Congress Chief Ajay Kumar Lallu Ask Application For Ticket Seekers With 11 Thousand Rupees

यूपी चुनाव: कांग्रेस की टिकट के उम्मीदवारों को ढीली करनी होगी जेब, 11 हजार रुपये के साथ जमा होंगे आवेदन

Wed, 15 Sep 2021 10:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Sep 2021 10:37 AM IST
सार

 UP Vidhansabha Chunav 2022: अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं इसके तहत सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सूचना जारी की है कि जिन लोगों को कांग्रेस का टिकट चाहिए वह आवेदन के साथ 11000 रुपये जमा कर दे।

विज्ञापन
UP Election 2022: Up Congress Chief Ajay Kumar Lallu Ask Application For Ticket Seekers With 11 Thousand Rupees
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं इसके तहत सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सूचना जारी की है कि जिन लोगों को कांग्रेस का टिकट चाहिए वह आवेदन के साथ 11000 रुपये जमा कर दे।

विज्ञापन


सभी आवेदनकर्ताओं को यूपी विधानसभा की टिकट पाने के लिए 25 सितंबर तक आवेदन कर देना होगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरह से जो ज्ञापन जारी किया गया है उसमें लिखा है, आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आवेदन-पत्र जमा करने हेतु जिला मुख्यालय पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं प्रदेश स्तर पर संजय शर्मा और विजय बहादुर को अधिकृत किया गया गया है।
विज्ञापन


सभी आवेदक जिला या प्रदेश स्तर पर उक्त अधिकृत लोगों के पास अपना आवेदन-पत्र सहयोग राशि 11 हजार रुपये के आरटीजीएस अथवा डिमांड ड्राफ्ट या पे ऑर्डर से 25 सितंबर तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अलीगढ़ में कांग्रेस ने आयोजित किया एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर
कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में आयोजित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण शिविर में न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी और सरकार की गलत नीतियों के विषय में जनता को अवगत कराने के लिए भी सोशल मीडिया का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहरा कर राष्ट्रगान के साथ और वंदे मातरम की जय घोष के साथ हुई।

जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह जादौन ने कहा कि उत्तर प्रदेश का वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसी क्रम में इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

प्रशिक्षण में आए प्रशिक्षक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के बारे में कहा कि यह संगठन शुरुआत से ही जन विरोधी रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम में भी इन संगठनों ने स्वतंत्रता प्राप्ति की राह में बाधा पैदा की। प्रशिक्षक सैयद मजिन हुसैन ने कांग्रेस के इतिहास और आजादी के योगदान व कांग्रेस द्वारा अभी तक किए गए कार्यों, नवरत्न कंपनियों आदि बारे में बताया।


प्रशिक्षक, सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह ने सोशल मीडिया के महत्व और उपयोग के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की कमियों को उजागर करने के तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षक प्रो. यशपाल चौधरी ने बूथ प्रबंधन की बारीकियां और चुनाव में उसके महत्व को बताया। प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने पदाधिकारियों, संगठन के लोगों के बीच प्रशिक्षण के महत्व की बात रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed