{"_id":"61fff10cd30e570b474c1128","slug":"up-election-2022-nishad-party-released-three-and-apna-dal-declared-two-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: निषाद पार्टी ने जारी की तीन तो अपना दल ने दो प्रत्याशी घोषित किए, देखें किसको कहां मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: निषाद पार्टी ने जारी की तीन तो अपना दल ने दो प्रत्याशी घोषित किए, देखें किसको कहां मिला टिकट
Sun, 06 Feb 2022 09:32 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:32 PM IST
सार
उल्लेखनीय है कि विश्वनाथगंज से अभी अपना दल के राकेश कुमार विधायक हैं, लेकिन बीते दिनों उन्हें अपना दल से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं 2017 विधानसभा चुनाव में प्रतापपुर सीट भाजपा हार गई थी।
विज्ञापन
निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ने रविवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की। बांसडीह से केतकी सिंह, शाहगंज से रमेश सिंह और नौतनवा से ऋषि त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
वहीं अपना दल (एस) ने विधानसभा चुनाव में दो प्रत्याशी घोषित किए है। प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज से जीतलाल पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से बसपा सरकार में मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि विश्वनाथगंज से अभी अपना दल के राकेश कुमार विधायक हैं, लेकिन बीते दिनों उन्हें अपना दल से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं 2017 विधानसभा चुनाव में प्रतापपुर सीट भाजपा हार गई थी।
विज्ञापन