फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: JP Nadda and Yogi will create atmosphere in Ayodhya, BJP's national president's rally will be held in Rudauli on 18th

UP Election 2022: जेपी नड्डा व योगी अयोध्या में बनाएंगे माहौल, 18 को रुदौली में होगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली

Mon, 14 Feb 2022 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Feb 2022 09:08 PM IST
सार

पांचवें चरण में जिले में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच व वापसी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। चुनाव में अब महज 12 दिन शेष बचे हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: JP Nadda and Yogi will create atmosphere in Ayodhya, BJP's national president's rally will be held in Rudauli on 18th
सीएम योगी और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं की रैली, रोड शो व सभाएं प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में 18 फरवरी को रुदौली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली होगी।

विज्ञापन


पांचवें चरण में जिले में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन व नामांकन पत्रों की जांच व वापसी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। चुनाव में अब महज 12 दिन शेष बचे हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य कई राष्ट्रीय नेताओं का दौरा अयोध्या में प्रस्तावित है। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी चुनाव प्रचार में जोर लगाएंगे। राष्ट्रीय नेताओं के दौर की तैयारी में भाजपा की क्षेत्रीय, महानगर व जिला इकाई जुटी हुई है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में जीत के लिए भाजपा सहित संघ, विहिप व उसके अन्य सम वैचारिक संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। संघ ने अब खुलकर मैदान संभाल लिया है। रामलला का प्रसाद सहित रामजन्म भूमि के रजकण के बहाने भी मतदाताओं को भावनात्मक रूप से भाजपा के पक्ष में जोड़ने की मुहिम चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में जीती थीं सभी पांच सीटें
अयोध्या में राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद हो रहे पहले चुनाव में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा भाजपा की लगी हुई है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर अपनी जीत का परचम लहराया था। इस बार भी पिछले चुनाव का इतिहास दोहराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।


अयोध्या में कैंप करेंगे पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा
पूर्व मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा भी मंगलवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे यहां लगातार 10 दिनों तक कैंप करेंगे। माना जा रहा है कि ब्राह्मण वोटों को साधने के लिए डॉ. महेश शर्मा को अयोध्या भेजा रहा है। भाजपा सूत्रों से जानकारी मिली है कि पूर्व मंत्री 15 से 25 फरवरी तक अयोध्या में रहेंगे। वे हर विधानसभा में पार्टी की बैठकों में शामिल होंगे साथ ही माहौल बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed