फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Campaigning for the third phase ends, votes will be cast in 59 seats on Sunday

UP Election 2022 : तीसरे चरण का प्रचार थमा, 59 सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट, सपा के 52 और भाजपा के 48 प्रत्याशी करोड़पति

Sat, 19 Feb 2022 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 19 Feb 2022 12:31 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मुख्य रूप से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के मंत्री सतीश महाना, नीलिमा कटियार, राम नरेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव व रामवीर उपाध्याय की किस्मत का फैसला होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए कुल मिलाकर 245 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Campaigning for the third phase ends, votes will be cast in 59 seats on Sunday
इवीएम - फोटो : PTI

विस्तार

तीसरे चरण का प्रचार शुक्रवार शाम थम गया। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। सत्तारूढ़ भाजपा व मुख्य विपक्षी दल सपा समेत सभी दलों के दिग्गज नेता अंतिम समय तक हवा का रुख अपनी तरफ मोड़ने के लिए चुनाव वाले क्षेत्रों में जुटे रहे।

विज्ञापन


तीसरे चरण में मुख्य रूप से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के मंत्री सतीश महाना, नीलिमा कटियार, राम नरेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव व रामवीर उपाध्याय की किस्मत का फैसला होगा।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा जिले में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। तीसरे चरण में 2.15 करोड़ मतदाता 627  उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चरण के लिए 15553 मतदान केंद्र और 25741 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। तीसरे चरण में सबसे अधिक 15-15 प्रत्याशी एटा, ललितपुर की मेहरौनी और महोबा सीट पर हैं। जबकि सबसे कम मात्र तीन प्रत्याशी मैनपुरी की करहल सीट पर हैं। यहां सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मुकाबला केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और बसपा के कुलदीप नारायण से है।

शुक्रवार शाम को प्रचार थमने से पहले सत्तारूढ़ भाजपा व मुख्य विपक्षी दल सपा समेत सभी दलों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। सीएम योगी ने मैनपुरी के करहल तथा कानपुर में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं व रोड शो किया। दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जालौन व कानपुर में पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा के शिवपाल सिंह यादव समेत बसपा व कांग्रेस के  अन्य नेता भी तीसरे चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों में डटे रहे। प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक जनसंपर्क करके वोटरों को लुभाने की कवायद में जुटे हैं।

सपा के 52 और भाजपा के 48 प्रत्याशी करोड़पति
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में समाजवादी पार्टी ने सबसे अधिक 52 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिनकी संपत्ति 1 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि भाजपा 48 उम्मीदवारों के साथ दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार बहुजन समाज पार्टी ने ऐसे 46 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 29 और आम आदमी पार्टी ने 18 करोड़पति को मैदान में उतारा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 20 फरवरी को चुनाव लड़ने वाले 627 उम्मीदवारों में से 623 उम्मीदवारों के स्वयंभू हलफनामों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट में पाया गया कि तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए कुल मिलाकर 245 (या 39 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं।

39 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति
रिपोर्ट में पाया गया कि तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए कुल मिलाकर 245 उम्मीदवार करोड़पति हैं। मैदान में सबसे अमीर उम्मीदवार सपा के यशपाल सिंह यादव हैं, जिनकी संपत्ति 70 करोड़ रुपये से अधिक है। वह झांसी की बबीना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके बाद कानपुर के किदवाई नगर सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के पास 69 करोड़ की संपत्ति है।

दो प्रत्याशियों के पास कोई संपत्ति नहीं
एटा के जलेसर सीट से चुनाव लड़ रहे दो निर्दलीय उम्मीदवारों राजाबाबू और राहुल प्रताप सिंह ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed