फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Akhilesh yadav campaigns in shravasti.

Akhilesh Yadav in Shravasti: अखिलेश यादव बोले- गर्मी निकालने वाले बाबा की 10 मार्च को निकल जाएगी भाप

Wed, 23 Feb 2022 07:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Feb 2022 07:04 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त किसानों को सिंचाई मुफ्त, छात्राओं को बस की यात्रा मुफ्त, इंटर पास होने पर 36 हजार रुपये सालाना, केजी से पीजी तक की बालिका शिक्षा मुफ्त, समाजवादी पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह, शहरी क्षेत्र के गरीबों को दस रुपये में समाजवादी थाली भोजन देंगे।

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh yadav campaigns in shravasti.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा में छोटे नेता छोटा झूठ, बड़े नेता बड़ा झूठ तो सबसे बड़के नेता सबसे बड़ा सफेद झूठ बोलते हैं। भाजपा के डबल इंजन सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार डबल हुआ है। इस सरकार में किसान, नौजवान, महिलाओं, गरीबों, मजदूरों व मजलूमों को सिर्फ लाठियां मिली हैं। बाबा गर्मी निकालने की बात करते हैं। दस मार्च को इनकी भाप निकल जाएगी। जिस तरह काका (काला कानून) की तरह 10 मार्च को बाबा भी जाएंगे। इस विशाल जनसमूह को देख कर मैं दावे से कह सकता हूं कि जिले की दोनों विधानसभा सीटें समाजवादी पार्टी जीत रही है।

विज्ञापन


यह बातें भिनगा के स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान के निकट बुधवार को समाजवादी पार्टी के भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है। जिसमें हम भारी अंतर से जीतेंगे। कल बहराइच में बीजेपी के लोग आए थे। जो आज की इस भीड़ को देख कर अदृश्य हो जाएंगे। भाजपा ने जनता से झूठ बोला है। वह कहते थे कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे। लेकिन लोगों की कमाई आधी व महंगाई दोगुनी हुई। तो खुशहाली कहां से आए। किसानों को धान का मूल्य नहीं मिला। हवाई चप्पल वाले को जहाज में सफर करने की बात कहने वाले ने पेट्रोल का मूल्य बढ़ा दिया। लोग मोटर साइकिल भी नहीं चला पा रहे हैं। हमारी सरकार बनी तो सभी मोटर साइकिल वालों को एक लीटर पेट्रोल तो आटो चालकों की तीन लीटर पेट्रोल अथवा छह किलो सीएनजी मुफ्त देंगे। जरूरत पर जनता को खाद नहीं दे सके। दिया भी तो पांच किलो उर्वरक चोरी कर लिया।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि गर्मी निकालने वालों की 27 फरवरी को आप भाप निकाल देना। लॉकडाउन में जो भी परेशान था उनकी मदद सरकार ने नहीं सपाइयों ने की। यह हमें घोर परिवारवादी कहते हैं। जिनके परिवार ही नहीं वह परिवार का सुख-दुख क्या जानें। बाबा हमें कहते हैं कि हम 12 बजे सोकर उठते हैं। हमने भी सुबह उठ कर इन पर ध्यान देना शुरू किया तो देखा कि इनके आवास से धुआं उठता है। एक दिन पेंटर इनके आवास जा रहा था तो हमने पूंछा कहा जा रहे हो तो उसने बताया कि धुएं के धब्बे मिटाने। इनको भी अपनी हार का आभास हो चुका है। इसलिए बाबा ने 11 मार्च का लखनऊ से गोरखपुर का टिकट बुक करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त किसानों को सिंचाई मुफ्त, छात्राओं  को बस की यात्रा मुफ्त, इंटर पास होने पर 36 हजार रुपये सालाना, केजी से पीजी तक की बालिका शिक्षा मुफ्त, समाजवादी पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह, शहरी क्षेत्र के गरीबों को दस रुपये में समाजवादी थाली भोजन देंगे। विभूतिनाथ व श्रावस्ती को पर्यटन क्षेत्र, जिले में पेपर मिल की स्थापना, अस्पताल को उच्च स्तरीय बनाने के साथ ही सिसवारा घाट पर पुल देंगे। इस दौरान उन्होंने भिनगा से पार्टी प्रत्याशी इंद्राणी वर्मा व श्रावस्ती से मोहम्मद असलम रायनी को जिताने की अपील की। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के साथ ही जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जीतेंद्र यादव, डॉ. इकबाल अहमद मंसूरी, मुन्ना यादव सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed