फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: 62 percent voting in second phase, fate of half a dozen veterans imprisoned in EVMs

UP Election 2022: दूसरे चरण में 64.71 फीसदी मतदान, गन्ना क्षेत्र के 9 जिले की 55 सीटों पर वोटों की मिठास हुई कम

Tue, 15 Feb 2022 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Feb 2022 08:13 PM IST
सार

सबसे अधिक 72.02 फीसदी मतदान अमरोहा जिले में, जबकि सबसे कम 59.24 फीसदी बदायूं जिले में हुआ। सहारनपुर में भाजपा ने बुर्कानशीं महिलाओं के फर्जी मतदान की शिकायत की, पर शिकायत सही नहीं पाई गई।

विज्ञापन
UP Election 2022: 62 percent voting in second phase, fate of half a dozen veterans imprisoned in EVMs
मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की भीड़

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में गन्ना उत्पादक नौ जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को 64.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं ने पिछले चुनाव के मुकाबले 586 उम्मीदवारों को इस बार मतदान की कम मिठास चखाई। पिछली बार 65.53 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन


इस बार सबसे अधिक 72.02 फीसदी मतदान अमरोहा जिले में, जबकि सबसे कम 59.24 फीसदी बदायूं जिले में हुआ। सहारनपुर में भाजपा ने बुर्कानशीं महिलाओं के फर्जी मतदान की शिकायत की, पर शिकायत सही नहीं पाई गई। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रम्हदेव राम तिवारी ने बताया, करीब हर जिले में कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें आईं, लेकिन उन्हें बदल दिया गया। कुछ जगहों से राजनैतिक दलों के समर्थकों में हल्की झड़प भी हुई।
विज्ञापन


सहारनपुर में सपा ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति का वोट गलत तरीके से भाजपा को दर्ज हो गया। तिवारी ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद इसे गलत पाया गया। बुर्कानशीं महिलाओं के मामले में भी प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बूथों पर मशीनें हुईं खराब, बाधित हुआ मतदान
चुनाव के दौरान कई बूथों पर मशीन खराब होने की शिकायतें भी आयोग को मिलीं। मशीनें खराब होने की वजह से काफी देर तक मतदान बाधित भी रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान शुरू होने से पहले की गई मॉक पोलिंग में 301 कंट्रोल यूनिट, 199 बैलेट यूनिट और 241 वीवी पैट खराब निकले, जिन्हें तत्काल बदल दिया गया। वहीं मतदान केदौरान 95 स्थानों पर बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट बदलनी पड़ी। जबकि 362 स्थानों पर वीवी पैट बदलना पड़ा।


47615 मतदाताओं ने किया पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल
दूसरे चरण में 56319 ऐसे मतदाताओं को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया गया था जो 80 वर्ष से अधिक उम्र के थे बुजुर्ग, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग और कोरोना संक्रमित थे। इसमें से भी 47615 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसेक अलावा 23349 सर्विस मतदाताओं ने भी पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल किया।

वार रूम को मिली 273 शिकायतें
चुनाव के दौरान लखनऊ में सक्रिय किए गए वार रूम को 273 शिकायतें मतदान से संबंधित मिलीं, इसमें 97 शिकायतें सही पाई गईं, जिन पर आयोग ने कार्रवाई की।

पिछले बार के मुकाबले कम हुआ मतदान
जिला-        2022-     2017
अमरोहा-    72.02-    72.34
बरेली-        61.37 -    62.94
बदायूं-       59.24-    59.67
बिजनौर-    65.92-    66.73
मुरादाबाद-    66.84-    67.30
रामपुर-        63.97-    63.92
सहारनपुर-    70.97-    71.01
संभल-        62.79-    65.48
शाहजहांपुर-    59.29-    61.69
कुल - 64.71 - 65.53

बिजनौर में  66.73 प्रतिशत मतदान
नजीबाबाद  68.21
नगीना       65.43
बढ़ापुर      66.84
धामपुर     67.42
नहटौर       65.55
बिजनौर    65.68
चांदपुर     69.50
नूरपुर     65.32

मुरादाबाद 67.30%
रामपुर      63.97%
अमरोहा।  72.02%
संभल        62.79%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed