{"_id":"6a2446cb1f2123338807126d","slug":"up-director-arrested-for-rs-100-crore-investment-fraud-duped-investors-of-their-money-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 100 करोड़ की ठगी में रियल स्टेट कंपनी का निदेशक गिरफ्तार, झांसा देकर पार की थी निवेशकों की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 100 करोड़ की ठगी में रियल स्टेट कंपनी का निदेशक गिरफ्तार, झांसा देकर पार की थी निवेशकों की रकम
Sat, 06 Jun 2026 09:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:41 PM IST
सार
कंपनी के निदेशकों ने लोगों को कम समय में धन दोगुना करने और सस्ते दामों पर प्लॉट और फ्लैट उपलब्ध कराने का लालच देकर वर्ष 2011 से 2015 के बीच करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया।
विज्ञापन
महिपाल सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने निवेशकों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में कर्मभूमि रियल स्टेट कंपनी लिमिटेड के निदेशक महिपाल सिंह को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी ईओडब्ल्यू के विशेष अभियान के तहत कानपुर सेक्टर की टीम ने शनिवार को की।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू के मुताबिक मथुरा निवासी महिपाल सिंह के खिलाफ थाना ईओडब्ल्यू कानपुर सेक्टर में केस दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। केस की विवेचना में सामने आया कि कर्मभूमि रियल स्टेट कंपनी लिमिटेड ने कानपुर नगर में पंजीकरण कराने के बाद मथुरा, कानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में शाखाएं खोल रखी थीं। कंपनी के निदेशकों ने लोगों को कम समय में धन दोगुना करने और सस्ते दामों पर प्लॉट और फ्लैट उपलब्ध कराने का लालच देकर वर्ष 2011 से 2015 के बीच करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश में भीषण गर्मी की होगी वापसी, चार से छह डिग्री तक चढ़ेगा पारा; इन जिलों में लू चलने का अलर्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन दिन की सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार से, एसटीएफ की निगरानी में स्ट्रांग रूम पहुंचे पेपर; ऐसे प्राप्त करें प्रवेश पत्र
ईओडब्ल्यू के मुताबिक निवेशकों को न तो वादे के अनुरूप प्लॉट और फ्लैट दिए गए और न ही उनकी जमा पूंजी लौटाई गई। आरोप है कि कंपनी के छह निदेशकों ने आपराधिक साजिश के तहत निवेशकों का धन हड़प लिया और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गए। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर महिपाल सिंह समेत छह निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच टीम अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।