{"_id":"61bf6a766ff51d643d6dd532","slug":"up-dig-will-become-captain-of-five-districts-including-sultanpur-in-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : नए साल में सुल्तानपुर समेत पांच जिलों के कप्तान बनेंगे डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : नए साल में सुल्तानपुर समेत पांच जिलों के कप्तान बनेंगे डीआईजी
Sun, 19 Dec 2021 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:53 PM IST
सार
जिन पांच जिलों के कप्तान डीआईजी बनेंगे उसमें आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, सुल्तानपुर के एसपी विपिन कुमार मिश्रा, वाराणसी ग्रामीण के एसपी अमित कुमार, मिर्जापुर के एसपी अजय कुमार सिंह और देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
भारतीय पुलिस सेवा
- फोटो : Shutterstock/File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल में पांच जिलों के पुलिस कप्तान डीआईजी बन जाएंगे। इसके लिए 28 दिसंबर को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक दिल्ली में प्रस्तावित है। बैठक के बाद 2022 में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
जिन पांच जिलों के कप्तान डीआईजी बनेंगे उसमें आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, सुल्तानपुर के एसपी विपिन कुमार मिश्रा, वाराणसी ग्रामीण के एसपी अमित कुमार, मिर्जापुर के एसपी अजय कुमार सिंह और देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्रा शामिल हैं। ये सभी 2008 बैच के हैं। इसी बैच के 14 अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति मिलेगी। इसमें अधिकतर प्रांतीय पुलिस सेवा से प्रमोट होकर आईपीएस अफसर बने हैं।
विज्ञापन
साथ ही 2004 बैच के तीन डीआईजी प्रीतिंदर, लवकुमार और चंद्र प्रकाश द्वितीय को प्रोन्नत कर आईजी बनाया जाएगा। बीती 7 दिसंबर को यहां हुई डीपीसी में जिन अधिकारियों के प्रमोशन की संस्तुति की गई है उसमें सीतापुर के एसपी राकेश कुमार सिंह का भी नाम शामिल है। लेकिन इसकी अधिसूचना अब तक जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन