{"_id":"597b15bf4f1c1b100e8b4e16","slug":"up-dgp-sulkhan-singh-instructed-police-to-patiently-handle-shikshamitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा शिक्षामित्रों का बवाल, डीजीपी ने मोर्चा संभालने के लिए दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा शिक्षामित्रों का बवाल, डीजीपी ने मोर्चा संभालने के लिए दिए ये निर्देश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Jul 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी सुलखान सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामित्रों के समायोजन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेशभर के शिक्षामित्र आक्रोशित हैं। यूपी में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। एेसे में यूपी के डीजीपी ने पुलिस को कुछ निर्देश दिए हैं।
फैजाबाद के बीेएसए कार्यालय में शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया साथ ही मोदी और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं लखनऊ में शिक्षामित्रों ने बीएसए ऑफिस में अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
शिक्षामित्रों ने गुरुवार को भी प्रदर्शन किया था और न्याय न मिलने पर इच्छामृत्यु की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था जिससे कई लोगों के सिर फट गए थे। पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में भी ले लिया था।
विज्ञापन
लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, मैनपुरी, बरेली, बदायूं, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और झांसी समेत प्रदेशभर में शिक्षामित्रों ने कहीं जाम लगाकर तो कहीं बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी मुख्यालय से इस तरह के प्रदर्शन को संभालने के लिए सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश जारी किए गए हैं। डीजीपी सुलखान सिंह ने कप्तानों को सुरक्षा बढ़ाने और संयम रखने का आदेश दिया है।
बता दें कि शिक्षामित्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज विधानपरिषद में भी हंगामा हुआ है। विपक्ष के सदस्य वेल में धरने पर बैठ गए और लाठीचार्ज पर सरकार की निंदा की।