{"_id":"6875d26a4b02ceb08d08568b","slug":"up-dgp-said-coordination-between-administrative-and-police-officers-is-necessary-for-better-law-and-order-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: डीजीपी बोले- बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का तालमेल जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डीजीपी बोले- बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का तालमेल जरूरी
Tue, 15 Jul 2025 09:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Jul 2025 09:30 AM IST
सार
डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का तालमेल जरूरी है। संयुक्त रूप से समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए।
विज्ञापन
राजीव कृष्ण, कार्यवाहक डीजीपी यूपी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा के यूपी काडर (2024 बैच) के 19 प्रशिक्षु अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य बेहतर तालमेल जरूरी है। खासकर भूमि संबंधी प्रकरणों को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ निस्तारित करना चाहिए, क्योंकि ज्यादातर घटनाएं इसके विवाद के कारण होती हैं।
विज्ञापन
डीजीपी ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि उप्र शासन द्वारा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु चलाई जा रही आईजीआरएस योजना पर प्राप्त होने वाले प्रकरणों का प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय से गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाना चाहिये। उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
विज्ञापन
इस अवसर पर अप मुख्य सचिव समाज कल्याण एल. वेंकटेश्वर लू, डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा, डीजी सीआईडी एवं अभियोजन दीपेश जुनेजा समेत विभिन्न शाखाओं में तैनात वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर का भ्रमण किया।
विज्ञापन