फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up dgp ordered police officers- protect the statues

डीजीपी का आदेश- मूर्तियों की सुरक्षा करें पुलिस अफसर

Thu, 08 Mar 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Mar 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
 up dgp ordered police officers- protect the statues
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा के लिए सख्त हो गए हैं। गुरुवार को उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कप्तानों को आदेश दिया गया है कि महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। बीट दरोगा और सिपाही इलाके की मूर्तियों का निरीक्षण कर जीडी में एंट्री करें।
विज्ञापन


बता दें कि मेरठ के मवाना क्षेत्र में मंगलवार रात कुछ लोगों ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी थी। क्षेत्र में तनाव फैलता देख पुलिस ने दूसरी मूर्ति लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तोड़ी गईं महापुरुषों की मूर्तियां
मूर्ति तोड़े जाने का पहला सिलसिला त्रिपुरा से सामने आया था। यहां लेनिन की मूर्ति को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। इसके बाद तमिलनाडु में हथौड़े की मदद से पेरियार की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। उसके बाद दक्षिण कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर काली स्याही फेंके जाने की घटना सामने आई थी।


फिर केरल के कन्नूर क्षेत्र में थालीपराम्बा में महात्मा गांधी की मूर्ति पर अज्ञात लोगों ने हमला कर मूर्ति के चश्मे को तोड़ दिया था। वहीं, तमिलनाडु के चेन्नई के तिरुवोत्तियोर में अज्ञात लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पेंट पोत दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed