फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP instructions for celebration Holi.

शान्तिपूर्ण तरीके से होली का पर्व सम्पन्न कराने के निर्देश, सोशल मीडिया पर भी रहेगी पुलिस की नजर

Sun, 08 Mar 2020 12:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Mar 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
UP DGP instructions for celebration Holi.
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी। - फोटो : amar ujala

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने होली के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए सभी जरूरी तैयारी व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी ने इस मौके पर सीसीटीवी कैमरों से सतर्कता बरते जाने के साथ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की मॉनीटरिंग करने को कहा है। जिससे ऐसे पोस्ट जो सामाजिक एवं धार्मिक विद्वेष उत्पन्न करते हों का खंडन करते हुए उन्हें तत्काल हटाया जा सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने अति संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पिकेट-स्टैटिक मजिस्ट्रेट व राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती करने और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा है कि होली के अवसर पर सभी धर्मों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से समन्वय रखते हुए उनसे निरंतर संवाद बनाए रखा जाए। सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी व निष्पक्ष कार्यवाही की जाए।

आबकारी विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सचल दस्ते के रूप में छापामारी व आकस्मिक चेकिंग की जाए और अवैध शराब खासतौर पर मिथाइल अल्कोहल से शराब बनाने वालों व शराब भट्ठियों तथा अन्य प्रांत से शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाए।

आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं सुचारु रखने का दिया निर्देश

डीजीपी ने कहा है कि मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर जिला अस्पताल एवं जनपद के अन्य अस्पतालों को एलर्ट पर रखा जाए और आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं दिन-रात सुचारु रखी जाएं।

इन जिलों में भेजे गए वरिष्ठ अफसर
डीजीपी के निर्देश पर चार अति संवेदनशील जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है। इसमें आईजी यातायात दीपक रतन को मथुरा, आईजी पीटीसी मेरठ लक्ष्मी सिंह को मुजफ्फरनगर, आईजी फायर सर्विसेज विजय प्रकाश को संभल और डीआईजी एसआईटी जे. रविंदर गौड़ को बिजनौर भेजा गया है। एडीजी आगरा अजय आनंद को अलीगढ़ में कैंप करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed