{"_id":"faff323062cdd8aad885c84bd05dacd4","slug":"up-dgp-gets-three-months-extension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी डीजीपी को मिला तीन माह का सेवा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी डीजीपी को मिला तीन माह का सेवा विस्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Jan 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के डीजीपी अरुण कुमार गुप्ता को तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वह 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे लेकिन अब एक्सटेंशन मिलने के बाद वह 30 अप्रैल तक अपने पद पर बने रहेंगे।
अरुण कुमार गुप्ता 1977 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्हें 1 जनवरी 2015 को नया डीजीपी नियुक्त किया गया था। इसके पहले, आनंद लाल बनर्जी यूपी के डीजीपी थे।
13 जनवरी 1955 को जन्मे एके गुप्ता दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने भौतिक विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई की है। गुप्ता लखनऊ में ही 27 अगस्त 2014 से डीजी के पद पर तैनात थे।
इसके पहले भी यूपी सरकार ने रिजवान अहमद को दो महीने के लिए यूपी का डीजीपी नियुक्त किया था।