फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: DGP gave instructions- posting of SHOs should be done on merit

यूपी: डीजीपी ने दिए निर्देश- मेरिट पर हो थानेदारों की पोस्टिंग, छोटे से छोटे अपराध को भी गंभीरता से लें

Sat, 07 Jun 2025 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Jun 2025 02:41 PM IST
सार

यूपी डीजीपी ने अपनी पहली वीडियो कॉन्फ्रेंस में मातहतों को निर्देश दिया और कहा कि अमेरिका की पुलिस की तरह छोटे से छोटे अपराध को गंभीरता से लें और कार्रवाई करें।
 

विज्ञापन
UP: DGP gave instructions- posting of SHOs should be done on merit
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी राजीव कृष्ण ने अधिकारियों के साथ पहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि थाना प्रभारियों की तैनाती मेरिट के आधार पर की जाए। हर पुलिस अधिकारी को शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। उनके लिए हमेशा उपलब्ध होना चाहिए।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण करना चाहिए, ताकि जनता में  उनके प्रति विश्वास जागृत हो। वह एक अच्छी कार्य संस्कृति विकसित करें और अपने निर्णयों को पारदर्शी रखें। 
विज्ञापन


डीजीपी ने एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन, आईजी रेंज और जिलों के कप्तानों को निर्देश दिया कि विगत 8 वर्षों में प्रदेश में महिला सुरक्षा का वातावरण बना है। हमें इसमें और व्यापक सुधार कर महिला सुरक्षा के वातावरण को और सशक्त करने की आवश्यकता है। खासकर छेड़खानी को भी अत्यंत गंभीरता से लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये निर्देश भी दिए: डीजीपी ने कहा कि अमेरिका की पुलिस की तरह हमें भी छोटे से छोटे अपराधों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची अधिकारी खुद तैयार करें। वह जन शिकायतों के निस्तारण से अधिकारी के कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। इस बारे में भी मुख्यालय स्तर से एसओपी जारी की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल के टैलेंट, क्वालिटी और दक्षता की मैपिंग करने का निर्देश भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed