फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: detail of Shikshamitras will be scrutinized in the entire state, information sought from all BSAs on profo

यूपी: पूरे प्रदेश में खंगाली जाएगी शिक्षामित्रों की कुंडली, प्रोफार्मा पर सभी बीएसए से मांगी जानकारी

Thu, 06 Mar 2025 09:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Mar 2025 09:34 AM IST
सार

Shikshamitra of UP: यूपी में अवकाश लेकर गायब चल रहे 270 शिक्षामित्रों का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रदेश के सभी शिक्षामित्रों की कुंडली खंगालने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: detail of Shikshamitras will be scrutinized in the entire state, information sought from all BSAs on profo
यूपी के शिक्षामित्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ मंडल में लंबे समय से अवैतनिक अवकाश लेकर गायब चल रहे 270 शिक्षामित्रों पर एक तरफ जहां कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं अब पूरे प्रदेश में शिक्षामित्रों की कुंडली खंगाली जाएगी, ताकि इस तरह का मामला कहीं और भी है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 15 जनवरी के अंक में लखनऊ मंडल से जुड़े शिक्षामित्रों के अवैतनिक अवकाश लेकर लंबे समय से गायब रहने और इसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला उठाया था। इसका संज्ञान लेते हुए राज्य परियोजना निदेशालय ने मंडल के सभी जिलों के बीएसए को ऐसे शिक्षामित्रों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में अब पूरे प्रदेश में भी शिक्षामित्रों की कुंडली खंगाली जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने सभी बीएसए से समग्र शिक्षा व बेसिक शिक्षा विभाग के तहत जिलों में कार्यरत शिक्षामित्रों का निर्धारित प्रारूप पर विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसमें संबंधित जिले, शिक्षामित्र का नाम, स्कूल, ब्लॉक, पहली ज्वाइनिंग, शैक्षिक योग्यता आदि से जुड़ी जानकारी ई-मेल व हार्ड कॉपी में भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से जिलों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के सेवा विस्तार का मांगा प्रस्ताव

 प्रदेश में राष्ट्रीय व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य व शिक्षकों को सेवा विस्तार देने का प्रावधान है। इसके तहत इस साल 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाचार्य व शिक्षकों को सेवा विस्तार देने की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने इस मामले में माध्यमिक शिक्षा विभाग से अभिलेखों के साथ पूरा विवरण व प्रस्ताव सात मार्च तक मांगा है।

माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक 62 साल में सेवानिवृत्त होते हैं। वहीं राष्ट्रीय व राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को तीन साल का सेवा विस्तार दिया जाता है। इस तरह वे 65 साल में सेवानिवृत्त होंगे। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव उमेश चंद्र ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व सभी डीआईओएस को पत्र भेजकर कहा है कि राष्ट्रीय, राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों के सेवा विस्तार का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed