{"_id":"68406e43ae25218f9d061625","slug":"up-deputy-jailer-suspended-in-the-case-of-hospitality-of-jailed-former-mp-rizwan-zaheer-investigation-will-a-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की आवभगत के मामले में डिप्टी जेलर निलंबित, होगी जांच भी; हैं ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर की आवभगत के मामले में डिप्टी जेलर निलंबित, होगी जांच भी; हैं ये आरोप
Wed, 04 Jun 2025 09:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 04 Jun 2025 09:33 PM IST
सार
Lalitpur Deputy Jailor: ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर को नियम विरुद्ध सुविधाएं मुहैया कराने के आरोप में डिप्टी जेलर जय नारायण भारती को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ललितपुर जिला जेल की बैरक में पूर्व सांसद रिजवान जहीर से पूछताछ करते जेल अधिकारी ।
विस्तार
ललितपुर जेल में बंद पूर्व सांसद रिजवान जहीर को नियम विरुद्ध सुविधाएं मुहैया कराने के आरोप में डिप्टी जेलर जय नारायण भारती को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है। इसके अलावा जेल अधीक्षक मुकेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की शासन से संस्तुति की गई है। वहीं जेलर जीवन सिंह के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि इस प्रकरण की जांच प्रकरण की जांच डीआईजी जेल कानपुर रेंज से कराई गई थी, जिसके बाद सोमवार को हेड जेल वार्डर राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र शाह और जेल वार्डर रजनेश यादव को निलंबित कर दिया गया था। शासन के निर्देश पर बाकी वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि जिला कारागार ललितपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद रिज़वान जहीर की बैरक से गद्दा, तकिया, बैटरी वाला पंखा, देसी घी, अचार, टिफिन, तेल, साबुन, शैम्पू, क्रीम सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं और नगद राशि बरामद हुई थी।
विज्ञापन