यूपी: अचानक स्वास्थ्य निदेशालय पहुंचे डिप्टी सीएम, ऑनलाइन चेक की अस्पतालों की हालत; कई अधिकारियों पर कार्रवाई
Deputy CM Brajesh Pathak: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को अचानक से स्वास्थ्य निदेशालय का दौरा किया। इस दौरान उन्हें कई तरह की खामियां मिलीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को अचानक स्वास्थ्य महानिदेशालय पहुंचे। उनके सामने होप और अस्पतालों की व्यवस्था की पोल खुल गई। उप मुख्यमंत्री ने कई अधीक्षकों को व्यवस्था सुधारने के लिए चेतावनी दी। महानिदेशक (स्वास्थ्य) डा. पवन कुमार अरुण को निर्देश दिया कि लापरवाही बरतने वालों की तत्काल वेतन वृद्धि रोकी जाए।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुबह करीब आठ बजे स्वास्थ्य महानिदेशालय पहुंचे। उप मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से महानिदेशलाय में हड़कप मच गया। आनन- फानन में महानिदेशालय से जुड़े अफसर मौके पर पहुंचे। वह सीधे अस्पतालों की निगरानी के लिए बने हेल्थ ऑनलाइन पैरामीटर्स इवैल्यूएशन (होप) पहुंचे। यहां की व्यवस्थाओं को देखा। कार्यरत कर्मचारियों से निगरानी के तरीके पूछे। इस दौरान कई कर्मचारी हड़बड़ा गए। कुछ अस्पतालों के वार्ड कनेक्ट नहीं हो सके। ऐसे में होप संचालक को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय, बाराबंकी की इमरजेंसी की सफाई व्यवस्था पर नराजगी जताई। बेड बदलते वक्त तीमारदारों का सहयोग लेने पर व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्प्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
बेडशीट का समय बदलने का आदेश
डिप्टी सीएम ने कहा कि सुबह नौ के बजाय 7:30 बजे तक सफाई और बेडशीट बदल जानी चाहिए। श्रावस्ती के जिला अस्पताल के पांच कैमरे ऑफलाइन मिले। महानिदेशक को निर्देश दिया कि अधीक्षक से स्पष्टीकरण लें। गाजियाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में कैमरे का ओरिएंटेशन गड़बडड़ मिला। कैमरे ड्यूटी रूम के बजाय मरीजों की ओर रखने का निर्देश दिया।
वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल के अधीक्षक को भी व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। उप मुख्यमंत्री ने महानिदेशक व अन्य अधिकारियों के सामने बुंदेलखंड के चित्रकूट जिला अस्पताल की स्थिति दिखाने का निर्देश दिया, लेकिन यह अस्पताल कनेक्ट नहीं हो सका। ऐसे में झांसी के जिला अस्पताल का कैमरा आन किया गया। यहां भी इमरजेंसी वार्ड में कैमरा मरीजों की ओर नहीं था।
वार्ड में बिछी तकिया गंदी मिलने पर नाराजगी जताई। दिन के अनुसार बेडशीट और तकिया रखवाने का निर्देश दिया। गोरखपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय की पूरी स्वास्थ्य सुविधा ऑफलाइन पाई गई। वहां के अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से इंटरनेट सुविधा बाधित है। उप मुख्यमंत्री ने इंटरनेट सुविधा को तत्काल बहाल कराने का निर्देश दिया।