फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM Brajesh Pathak Takes Strict Action Against Negligent Doctors; Five Dismissed, Departmental Inqui

UP: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त, 17 के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

Fri, 08 May 2026 10:00 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 08 May 2026 10:00 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई हुई है। लगातार अनुपस्थित रहने और अनियमितताओं के आरोप में पांच डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि एक मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत 16 अधिकारियों पर विभागीय जांच शुरू हुई है। सरकार ने साफ कहा है कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
UP: Deputy CM Brajesh Pathak Takes Strict Action Against Negligent Doctors; Five Dismissed, Departmental Inqui
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और अनियमितताओं के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चिकित्सकीय कार्यों से लगातार अनुपस्थित रहने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पांच चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें गोरखपुर की डॉ. अलकनन्दा, कुशीनगर के डॉ. रामजी भारद्वाज, बलरामपुर के डॉ. सौरभ सिंह, अमेठी के डॉ. विकलेश कुमार शर्मा और औरैया की डॉ. मोनिका वर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा 1 सीएमओ समेत 16 चिकित्साधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अम्बेडकर नगर के सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल और डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा पर निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण में अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोप सिद्ध पाए गए हैं। शिकायतों की जांच एडीएम स्तर की समिति से कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन


हरदोई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह पर अवैध निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं प्रयागराज के सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर पर प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में कार्रवाई और तबादले के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर के लम्भुआ सीएचसी में महिला मरीज के इलाज में लापरवाही के मामले में तत्कालीन अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. धर्मराज और फार्मासिस्ट अवधनारायण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। 


मथुरा जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों पर गलत मेडिकोलीगल रिपोर्ट तैयार करने के आरोप में जांच बैठाई गई है। इसके अतिरिक्त कई डॉक्टरों की वेतनवृद्धि रोकने और परिनिंदा दंड देने के आदेश भी दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed