{"_id":"69c1635a7a5d520e9507794d","slug":"up-contrary-to-expectations-a-new-disturbance-has-formed-in-the-state-rain-has-fallen-in-several-districts-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनुमान के उलट प्रदेश में फिर से बना नया विक्षोभ, कई जिलों में हुई बारिश; अब 28 मार्च तक होती रहेगी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनुमान के उलट प्रदेश में फिर से बना नया विक्षोभ, कई जिलों में हुई बारिश; अब 28 मार्च तक होती रहेगी बरसात
Mon, 23 Mar 2026 09:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:29 PM IST
सार
Weather in UP: यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की विदाई के बीच एक नया विक्षोभ सोमवार को सक्रिय हुआ। इसकी वजह से कई जिलों में बारिश हुई।
विज्ञापन
यूपी में बदलेगा मौसम, होगी बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के माैसम में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को अचानक एक नए कमजोर विक्षोभ के विकसित होने से बादलों की सक्रियता बढ़ी और मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई जैसे कुछ पश्चिमी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके असर से ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। 24.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बरेली में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 14.5 डिग्री तापमान के साथ अयोध्या और बुलंदशहर में सबसे ठंडी रात रही।
विज्ञापन
माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश में कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। लेकिन माैसम लगभग शुष्क रहेगा। वहीं 26 मार्च से एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से पश्चिमी जिलों में फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से कुछ जिलों में हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च से फिर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस दाैरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
विभाग का कहना हैकि मंगलवार से अगले दो दिन धूप की तपिश बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।