फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Contract driver - operator will be able to transfer with mutual coordination, conditional approval of Transport Corporation, transfer facility till December 31

यूपी : संविदा चालक - परिचालक आपसी समन्वय से करा सकेंगे तबादला, परिवहन निगम की सशर्त मंजूरी, 31 दिसंबर तक तबादला की सहूलियत

Sun, 31 Oct 2021 07:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 31 Oct 2021 07:29 PM IST
सार

प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा के द्वारा जारी सरकुलर मुताबिक परिवहन मंत्री आशोक कटारिया के आदेश पर संविदा चालकों एवं परिचालकों को आपसी समन्वय से तबादला कराने की सहूूलियत दी गई।

विज्ञापन
UP: Contract driver - operator will be able to transfer with mutual coordination, conditional approval of Transport Corporation, transfer facility till December 31
यूपी रोडवेज की बसें

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने घर से काफी दूर बस पर ड्यूटी करने वाले संविदा चालकों व परिचालकों को बड़ी सहूलियत दी है। इस सहूलियत के तहत संविदा चालक एवं परिचालक आपसी समन्वय (स्वेच्छा से एक दूसरे के स्थान पर) से प्रदेश भर में कही से भी तबादला करा सकेंगे। यह सुविधा 31 दिसंबर तक ही हासिल होगी। इस संबंध में प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को सरकुलर भेज करके आदेश दे दिए गये हैं। इस आदेश से काफी तादाद में संविदा चालक एवं परिचालक अपने घर व परिवार के करीब पहुंच करके नौकरी कर सकेंगे।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा के द्वारा जारी सरकुलर मुताबिक परिवहन मंत्री आशोक कटारिया के आदेश पर संविदा चालकों एवं परिचालकों को आपसी समन्वय से तबादला कराने की सहूूलियत दी गई। इस तबादले के लिए 31 दिसंबर 2021 तक जो आवेदक क्षेत्रीय प्रबंधक और प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) तक आवेदन करने होंगे। यह सुविधा वहीं चालक व परिचालक पाएंगे, जिन्होंने अपने क्षेत्र में पांच वर्ष की सेवा पूरी कर ली होगी।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
- प्रदेश भर में कुल 32,000 संविदा चालक व परिचालक
- चालक, परिचालक पर लंबित न हो भ्रष्टाचार का प्रकरण
- परिवार के सदस्य का देना होगा गंभीर बीमारी का साक्ष्य
- न्यायालय में चालक-परिचालक लंबित न हो कोई वाद
- तबादला के बाद संतोषजनक कार्य पर ही दोबारा अनुबंध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed