{"_id":"65b66a96f204fa2f150e80d3","slug":"up-constable-recruitment-examination-will-be-held-in-two-shifts-48-lakh-candidates-will-appear-in-6500-cen-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: दो पालियों में होगी परीक्षा, प्रदेश के 6500 केंद्रों में 48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: दो पालियों में होगी परीक्षा, प्रदेश के 6500 केंद्रों में 48 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
Mon, 29 Jan 2024 08:25 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 29 Jan 2024 08:25 AM IST
सार
UP Constable Recruitment: यूपी पुलिस में सिपाहियों के करीब 65 हजार पदों के लिए प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
UP Police SI Recruitment
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में करीब 48.17 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के सकुशल आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन की कवायद दोबारा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि बोर्ड द्वारा सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के चयन में पूरी सावधानी बरती जा रही है। दो दिन में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। परीक्षा के लिए कई सेट पेपर बनाए जाएंगे। बता दें कि भर्ती बोर्ड ने पहले 32 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन आने की संभावना के दृष्टिगत करीब 6500 परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
अब परीक्षा दो दिन आयोजित होने की वजह से परीक्षा केंद्र चयनित करने में फिर से गहन मंथन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सिपाही भर्ती की परीक्षा को नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की सेंधमारी से बचाने के लिए एसटीएफ और जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है, ताकि अभ्यर्थी जालसाजों का शिकार न बनें।
विज्ञापन