{"_id":"66e0687f8551035de60d6edd","slug":"up-constable-recruitment-exam-date-of-release-of-answer-sheet-announced-candidates-check-answers-like-this-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा: आंसर शीट जारी होने की तिथि घोषित, इस तरह चेक करें उत्तर, बोर्ड ने मांगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा: आंसर शीट जारी होने की तिथि घोषित, इस तरह चेक करें उत्तर, बोर्ड ने मांगी आपत्तियां
Wed, 11 Sep 2024 01:22 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:22 AM IST
सार
UP Constable Recruitment Exam:यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा की आंसर शीट जारी होने की तिथि घोषित हो गई है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को जो अभ्यर्थी प्रति दी गई थी वह उससे अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा की आंसर-की (उत्तर कुंजी) बुधवार से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड को अपनी आपत्तियां 11 सितंबर से 19 सितंबर तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि सिपाही सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा विगत 23, 24, 25 ,30 तथा 31 अगस्त को संपन्न हुई थी। परीक्षा कुल 10 पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके प्रश्न-पत्र अलग-अलग आए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्रों तथा उत्तर कुंजी को अपनी वेबसाइट uppbpb.gov.in पर बुधवार से प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि यदि किसी प्रश्न या किसी प्रश्न के उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी के संबंध में कोई विसंगति सामने आती है तो वह अपनी आपत्ति को सुसंगत अभिलेख एवं सूचना के साथ ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने हेतु बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि व प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करना होगा, जिसमें प्रत्येक अभ्यर्थी केवल अपने प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी देख सकेंगे। आपत्तियां समय सारिणी में निर्धारित अंतिम तिथि की रात 12 बजे तक भेजी जा सकेंगी।
विज्ञापन
परीक्षा की तिथि (दोनों पाली) आपत्तियां प्रस्तुत करने का समय
23 अगस्त 11 सितंबर से 15 सितंबर तक
24 अगस्त 12 सितंबर से 16 सितंबर तक
25 अगस्त 13 सितंबर से 17 सितंबर तक
30 अगस्त 14 सितंबर से 18 सितंबर तक
31 अगस्त 15 सितंबर से 19 सितंबर तक
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन