फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress meeting for Loksabha Election 2024.

UP Congress: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाया वाररूम, बैठक में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी तैयारी

Wed, 31 Jan 2024 02:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Jan 2024 02:03 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में मंथन जारी है। बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। जिसमें हर सीट पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
UP Congress meeting for Loksabha Election 2024.
बैठक में शामिल हुए कांग्रेस नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सपा द्वारा 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। इसे लेकर पार्टी मुख्यालय में बुधवार को बैठक हुई जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रभारी अविनाश पांडेय, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा और राष्ट्रीय सचिव सहित कई नेता शामिल हुए। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट मैप पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने वाररूम बना दिया है। बैठक में प्रदेश के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र की बिंदुवार तैयारी को लेकर समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्पेशल डीजी के पद पर रहे प्रशांत कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी बने, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव : सपा छोड़ कांग्रेस में जाने वालों के लिए टिकट की कोई गुंजाइश नहीं, उत्कर्ष को उतारकर दिया संदेश


लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में कांग्रेस और सपा का गठबंधन है। हालांकि, सपा द्वारा पहले उम्मीदवार घोषित करने से कांग्रेस नेता सहमत नहीं हैं। मंगलवार को हुई बैठक में ज्यादातर नेताओं ने सपा के कदमों की आलोचना और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारने की बात कही।

वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह तय हुआ था कि दोनों पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नाम की सूची समन्वय समिति की बैठक में रखी जाएगी। इसके बाद घोषणा होगी लेकिन सपा ने एकतरफा चाल चली है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed