फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress demands to file murder case against BJP minister's son.

अजय राय ने कहा : महिला सिपाही के साथ ट्रेन में हुई बर्बरता निंदनीय, केंद्रीय मंत्री के घर कब चलेगा बुलडोजर

Wed, 06 Sep 2023 10:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Sep 2023 10:57 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले लखीमपुर में केंद्रीय मंत्री के बेटे को बचाया और अब लखनऊ में वही इतिहास दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे को कब गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Congress demands to file murder case against BJP minister's son.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले लखीमपुर में केंद्रीय मंत्री के बेटे को बचाया और अब लखनऊ में वही इतिहास दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे को कब गिरफ्तार किया जाएगा और उनके घर पर कब बुल्डोजर चलेगा।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लखनऊ की घटना में सारा तथ्य सामने आ चुका है। इसके बाद भी पुलिस मामले को दबा रही है। उन्होंने मंत्री के बेटे पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की। कहा कि केंद्रीय मंत्री के घर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई है। यह बड़ा षडयंत्र है। इसका खुलासा होना चाहिए। उन्होंने महिला सिपाही के साथ ट्रेन में हुई बर्बरता की निंदा करते हुए कहा कि जब सरकार अपनी सिपाही की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो अन्य की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेलवे की सुरक्षा के संदर्भ में किए जाने वाले तमाम दावों की हक़ीकत का पर्दाफाश करते हुए उन्होंने प्रश्न किया कि आखिर इस महिला सिपाही की रेलवे विभाग सुरक्षा क्यों नहीं कर पाई? 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: सपा ने सीओ को निलंबित करने की मांग की, मुस्लिम मतदाताओं की आईडी छीनने का लगाया आरोप


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पीड़िता के भाई से मिलने एवं बातचीत करने पर रोक लगा दी है। उसका मोबाइल बंद करा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पूरी टीम तैयार हो जाएगी। जनता की समस्याओँ को लेकर संघर्ष किया जाएगा और भाजपा को 2024 में सत्ता से बेदखल किया जाएगा। सीटों के समझौते के सवाल पर कहा कि पार्टी हर सीट पर तैयारी कर रही है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जहां पार्टी के प्रत्याशी होंगे, वहां भी डटेंगे और जहां सहयोगी लड़ेंगे, उन सीटों पर भी संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। गुजरात के ठेकेदार भ्रष्टाचार बढ़ा रहे हैं। कार्य गुजरात की कंपनियों से कराया जा रहा है, जबकि प्रदेश के मेहनतकश लोगों को किनारे लगाकर उन्हें पेटी कांट्रैक्टर बना दिया गया है। उन्होंने तंज कसा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हर कार्य के लिए उपर से आदेश आता है, जिसे वह मानने के लिए विवश होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed