{"_id":"61f7a256eb76de1829538cfd","slug":"up-congress-declares-six-more-candidates-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां को कल्याणपुर व मुनव्वर राना की बेटी को पुरवा से बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां को कल्याणपुर व मुनव्वर राना की बेटी को पुरवा से बनाया उम्मीदवार
Mon, 31 Jan 2022 06:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:14 PM IST
सार
कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए छह और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लखनऊ में तीन महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने यूपी में छह और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को कानपुर की कल्याणपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुषा राना को उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ उत्तर, पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशी किए घोषित कर दिए हैं। जो नाम सामने आए हैं उससे कई दावेदारों को झटका लगा है।
लखनऊ पश्चिम से अजय श्रीवास्तव टिकट मांग रहे थे इन्हें उत्तर में भेजा गया है। पश्चिम में शहाना सिद्दीकी को टिकट दिया गया है। इस टिकट के बाद शहर में कांग्रेस की तीन महिला प्रत्याशी हो गई हैं।
विज्ञापन
पंकज तिवारी को लखनऊ पूर्व से प्रत्याशी बनाया गया है। पुरवा विधानसभा क्षेत्र से उरुषा राना प्रत्याशी हैं। लंभुआ से विनय विक्रम सिंह और कल्याणपुर से गायत्री तिवारी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन