फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress chief Ajay Rai says Cogress will fight for poors.

UP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले - वंचितों के हक के लिए सड़क से सदन तक होगा संघर्ष

Mon, 05 Aug 2024 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Aug 2024 12:33 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। कहा, प्रयागराज से सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी श्रीप्रकाश और बुलंदशहर के इं. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्यता लेने वालों के मान सम्मान पर कभी आंच नहीं आएगी।

विज्ञापन
UP Congress chief Ajay Rai says Cogress will fight for poors.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वंचितों के हक की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ रही है। सदन में राहुल गांधी निरंतर दलितों, अल्पसंख्यकों एवं पिछड़ों की आवाज उठा रहे हैं। पार्टी प्रदेश के हर जिले में गरीबों के हक के लिए सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी। वे रविवार को पार्टी कार्यालय में हुए सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


राय ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। कहा, प्रयागराज से सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी श्रीप्रकाश और बुलंदशहर के इं. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्यता लेने वालों के मान सम्मान पर कभी आंच नहीं आएगी। पार्टी की सदस्यता लेने वाला हर व्यक्ति संविधान पर भरोसा करता है, यही वजह है कि वह कांग्रेस से जुड़ रहा है। समारोह को उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह ने भी संबोधित किया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में जयकांत शुक्ला, दिनेश द्विवेदी, नन्हे पांडेय, दीपक कुमार, खेमचंद, राकेश व प्रदीप मुख्य हैं।
विज्ञापन


संगठन की सक्रियता और सामंजस्य पर जोर
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई फ्रंटल संगठनों की बैठक में संगठन की सक्रियता और सामंजस्य पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याएं उठाएं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फ्रंटल संगठनों के कार्यों की समीक्षा की। पदाधिकारियों के सुझाव भी लिए। तय किया गया कि महिला उत्पीड़न के मामलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। महंगाई व बेरोजगारी पर पर नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी, डॉ. सीपी राय, डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, राजेश सिंह काली, ममता चौधरी, आलोक प्रसाद, सांसद तनुज पुनिया, शाहनवाज आलम, मनोज यादव, विश्वविजय सिंह, संजय दीक्षित, संजय सिंह, अनामिका यादव, अंकित तिवारी, दीपक शिवहरे आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed