{"_id":"656afc14a4980e1b8c051983","slug":"up-congress-chief-ajay-rai-raises-question-on-up-government-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाईं योगी सरकार की नाकामियां, बोले- हर मोर्चे पर सरकार विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाईं योगी सरकार की नाकामियां, बोले- हर मोर्चे पर सरकार विफल
Sat, 02 Dec 2023 03:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Dec 2023 03:12 PM IST
सार
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने अलग-अलग मोर्चे पर सरकार की नाकामियां गिनाईं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे में विफल है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, किसान, अपराध, विकास और युवाओं के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा।
विज्ञापन
अजय राय ने कहा कि जिस सरकार में उन्हीं की पार्टी के सांसद के बेटे को इलाज नहीं मिला। वह पीजीआई में भर्ती नहीं हुए और निधन हो गया। कहीं मजबूर अपनी बहन का शव बांधकर ले गया तो कहीं अस्पताल में बच्चों के शव को कुत्ते नोच रहे हैं। सरकार, सदन में तो बड़े बड़े आंकड़े देती है लेकिन उसकी सच्चाई अलग है। अपराध के मामले बढ़े हैं। किसान बदहाल हैं। गन्ना का नया सत्र शुरू हो गया और अब तक पिछला 4000 करोड़ का बकाया भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एयर इंडिया की फ्लाइट में सीट के लिए भिड़ गए यात्री, दूसरे यात्रियों को भुगतना पड़ा खामियाजा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्पेशल ट्रेनें 24 घंटे तक लेट, फ्लाइटें भी कोहरे में डगमगाईं, परेशान रहे यात्री
उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में डाक्टर और कौशांबी में युवक की हत्या हुई। प्रमुख सचिव गृह ने खुद माना की कई जिलों में अपराध बढ़े हैं। भाजपा कहती हैं कि माफिया, गुंडे भाग गए। सच्चाई यह है कि माफिया या तो भाजपा में चल गए या उनके संरक्षण में काम कर रहे हैं। यह सरकार झूठे वादे और झूठे आंकड़े सदन में रख रही है। उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया।
पार्टी विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सदन में नियमावली के पालन न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार कम से कम दस दिन सदन चलना चाहिए। पार्टी इसकी मांग भी करती है। उन्होंने देश और प्रदेश में जातीय जनगणना की मांग भी उठाई।