फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Company building Lucknow-Kanpur Expressway declared non-performer, out of tender process for three years

यूपी: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी नॉन परफॉर्मर घोषित, टेंडर प्रक्रिया से तीन साल के लिए बाहर

Wed, 16 Sep 2026 09:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 16 Sep 2026 09:52 PM IST
सार

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद से ही अपनी खराब गुणवत्ता के चलते खबरों में बना हुआ है। अब इसे बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
UP: Company building Lucknow-Kanpur Expressway declared non-performer, out of tender process for three years
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मरम्मत चल रही है।

विस्तार

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने और निर्माण संबंधी गंभीर खामियां सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कड़ा कदम उठाया है। एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक को तीन साल के लिए अपनी परियोजनाओं की बोली प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इस अवधि में कंपनी एनएचएआई की नई परियोजनाओं में भाग नहीं ले सकेगी।

विज्ञापन


एनएचआई एक अधिकारी ने बताया गया है कि एक्सप्रेस-वे के कुछ हिस्सों में सड़क धंसने, सतह खिसकने और दरारें आने की शिकायतें सामने आई थीं। शुरुआती जांच में सड़क की आधार संरचना में पानी के प्रवेश और निर्माण गुणवत्ता से जुड़े सवाल उठाए गए हैं। मामले की तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है, ताकि सड़क खराब होने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


एनएचएआई ने पीएनसी इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर भी घोषित किया है। इसके साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली रोक दी गई है। सड़क की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी सभी कमियां दूर होने तक वाहन चालकों से टोल नहीं लिया जाएगा। करीब 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर लगभग 4,700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसका उद्घाटन 13 जुलाई को किया गया था। परियोजना का निर्माण आगरा स्थित पीएनसी इंफ्राटेक ने किया है। एनएचएआई की कार्रवाई से कंपनी की प्रतिष्ठा, आगामी सरकारी परियोजनाओं और वित्तीय प्रदर्शन पर असर पड़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 से खुल जाएगी एक लेन

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर 25 सितंबर से कानपुर से लखनऊ आने वाली एक लेन खोल दी जाएगी। एलिवेटेड सेक्शन पर किलोमीटर संख्या 19.33 पर मरम्मत कार्य चल रहा था। सड़क मरम्मत कार्य करीब हो गया है। इसलिए एक लेन खोल दी जाएगी,जिससे लोगों को राहत हो जाएगी। इसके अलावा ऐसी सीमेंट इस्तेमाल की जा रही है, जो जल्द सूखकर सड़क को मजबूत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed