फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Committee formed for promotion of PAC, armed police personnel, five members will be included

UP: पीएसी, सशस्त्र पुलिस के कर्मियों की पदोन्नति के लिए कमेटी गठित, पांच सदस्य होंगे शामिल

Mon, 25 Aug 2025 08:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Aug 2025 08:53 PM IST
सार

पदोन्नति के लंबित मामलों पर विचार करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इससे वर्षों से इंतजार कर रहे पीएसी और सशस्त्र पुलिस के कर्मियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
UP: Committee formed for promotion of PAC, armed police personnel, five members will be included
पीएसी जवान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागरिक पुलिस की तरह पीएसी व सशस्त्र पुलिस के कर्मियों की पदोन्नति में समानता लाने के लिए एडीजी पीएसी आरके स्वर्णकार ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी का अध्यक्ष आईजी पीएसी मध्य जोन डॉ. प्रीतिंदर सिंह को बनाया गया है, जबकि आईजी पीएसी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, डीआईजी पीएसी शालिनी, 27वीं वाहिनी की सेनानायक बबीता साहू और 25वीं वाहिनी के सेनानायक लाल भरत कुमार पाल सदस्य बनाए गए हैं।

विज्ञापन


नागरिक पुलिस में वर्ष 2015 तक भर्ती आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किया जा चुका है, जबकि पीएसी एवं सशस्त्र पुलिस के वर्ष 2006 तक भर्ती आरक्षी ही मुख्य आरक्षी बन पाए हैं। इसी तरह पीएसी व सशस्त्र पुलिस के प्लाटून कमांडर और कंपनी कमांडर की पदोन्नति की कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पंचायत चुनाव से पहले सपा का बड़ा फैसला, अखिलेश ने सभी जिला और विधानसभा प्रभारियों को किया कार्यमुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के नाम पर छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी प्रदेश सरकार, सीएम योगी ने की घोषणा


इसके अलावा सशस्त्र पुलिस के उपनिरीक्षकों को नागरिक पुलिस के समकक्ष कर्मियों की तरह ग्रेड-पे प्रदान नहीं किया गया है। इन सभी बिंदुओं पर कमेटी सभी शासनादेशों, परिपत्रों और नियमों का अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद पीएसी व सशस्त्र पुलिस के कर्मियों को भी नागरिक पुलिस की तरह पदोन्नत करने की कवायद तेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed