फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Codeine syrup drug trafficking spreads across the state, reaching Nepal and Bangladesh; 12 companies booke

यूपी: कोडीन सिरप के जरिए पूरे प्रदेश में फैला नशे का कारोबार, नेपाल और बांग्लादेश तक हुई सप्लाई

Sun, 09 Nov 2025 08:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 09 Nov 2025 08:06 AM IST
सार

codeine syrup: यूपी में कोडीन सिरप के जरिए नशे का पूरा कारोबार फैलाने की कोशिश की गई। प्रदेश के नेपाल और बांग्लादेश तक इनकी सप्लाई हुई। 

विज्ञापन
UP: Codeine syrup drug trafficking spreads across the state, reaching Nepal and Bangladesh; 12 companies booke
नकली कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लखनऊ में पकड़ी गई कोडीन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई। वहां से सीमावर्ती जिलों और बिहार के रास्ते नेपाल भेजी गई हैं। पश्चिम बंगाल के जरिए बांग्लादेश तक दवाओं की आपूर्ति हुई है। इसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद शनिवार को कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


लखनऊ में दवाएं पकड़े जाने के बाद ही अमर उजाला ने 12 अक्तूबर के अंक में सिरप और टैबलेट के जरिए फैल रहा नशे का कारोबार शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। इस खबर में पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिलेवार जांच की तो खबर सही निकली। विभाग की जांच में यह पता चला कि लखनऊ फर्म अर्पिक फार्मासियूटिकल और ईधिका लाइफसाइंसेज ने कोडीन युक्त सिरप अवैध बिल के जरिए तमाम फर्मों तक पहुंचाया। इसमें कुछ फर्म अवैध रूप से चल रही हैं तो कुछ का अस्तित्व ही नहीं है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि इस कंपनी ने दवाओं की बिक्री उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल में भी किया है। आपूर्ति संबंधी बिल के सत्यापन के लिए कंपनी को नोटिस जारी किया गया, लेकिन कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन

फर्जी बिल, गलत लाइसेंस नंबर से हुई दवाओं की आपूर्ति

लखनऊ मंडल से सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि दोनों फर्मों के दस्तावेजों की जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि दोनों फर्मों ने फर्जी बिलों एवं काल्पनिक लाइसेंसधारी व गलत लाइंसेंस नंबर के आधार पर भी कोडीनयुक्त सिरप की आपूर्ति और विक्रय किया। पहले भी इस कंपनी के खिलाफ कोडीनयुक्त सिरप को नशे के रूप में बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। जांच में पता चला कि यह सिरप नशे के लिए ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है। इसका संगठित गिरोह है। इसे औषधि के रूप में प्रयोग करने के बजाय नशे के रूप में ही बेचा जा रहा है।

संदिग्ध मेडिकल स्टोर की सघन जांच जारी

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ रोशन जैकब ने बताया कि प्रदेश में निरंतर जांच अभियान चल रहा है। जिन राज्यों में दवाओँ की आपूर्ति होने के सबूत मिले हैं, वहां भी अवगत कराया गाय है। अब तक 115 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 16 एफआईआर दर्ज कर 6 को गिरफ्तार किया गया है। 25 मेडिकल स्टोर्स पर कोडीन युक्त सिरप एवं नॉरकोटिक औषधियों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed