यूपी: दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी से मुलाकात की...भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से भी मिले
Cabinet expansion in UP: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर सकते हैं।
विस्तार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन व गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।इन मुलाकातों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं। बीते दिनों सीएम योगी के आवास पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले पर लंबी बैठक हुई थी।
Chief Minister of Uttar Pradesh, Shri @myogiadityanath, met Prime Minister @narendramodi.@CMOfficeUP pic.twitter.com/N0CuzsTSXo
— PMO India (@PMOIndia) January 5, 2026विज्ञापन
सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात की
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2026
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार! pic.twitter.com/wnTWinbZV2
लखनऊ में हो चुकी है लंबी बैठक
यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें काफी समय से चल रही हैं। पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद नए सिरे से पार्टी और संगठन में नेताओं का समायोजन होना था। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
आज नई दिल्ली में @BJP4India के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से शिष्टाचार भेंट की।@NitinNabin pic.twitter.com/K6ZH9dsXyO
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2026