फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi said, "The state has changed in 12 years, there have been no riots, no curfews; now it is a great

यूपी: सीएम योगी बोले- 12 वर्षो में बदल गया प्रदेश, न तो कहीं दंगा हुआ और न ही लगा कर्फ्यू ; अब यह उत्तम प्रदेश

Sat, 04 Jul 2026 10:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Jul 2026 10:46 PM IST
सार

Yogi Adityanath: यूपी भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रदेश की छवि में बहुत सुधार हुआ है। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi said, "The state has changed in 12 years, there have been no riots, no curfews; now it is a great
नितिन नबीन का स्वागत करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

यूपी भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से बदलते यूपी की तस्वीर बदली है। नौ वर्ष में यूपी में न तो कोई दंगा हुआ और न ही कर्फ्यू लगा। जिस प्रदेश की छवि उपद्रव वाला था वह अब उत्सव प्रदेश बन गया है। परंपरागत उद्यम फिर से प्रोत्साहित हुए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्ष में सबने बदलता भारत देखा है। 

विज्ञापन


पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि बंगाल में सभी राजनीतिक विश्लेषक कहते थे कि यह भाजपा के लिए अभेद्य है, लेकिन उनके सभी विश्लेषण धराशायी हुए। भाजपा ने बहुमत के साथ पहली बार बंगाल में सरकार बनाई। जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पावन धरा पर कमल खिला। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार आवश्यक थी। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि, दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों के सामने प्रधानमंत्री मोदी और भारत के बारे में अच्छी धारणा बनी है। भारत की बाह्य सुरक्षा अभेद्य हुई। अब दुश्मन भारत को आंख नहीं दिखा सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत नक्सलवाद से मुक्त हुआ और आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत हुई। योजनाओं के क्रियान्वयन को आमजन तक पहुंचाने के लिए संगठन व कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी बल दिया। अब किसान की आमदनी कई गुना बढ़ी है। 2014 में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि 5 साल में हम यूपी में किसानों की आमदनी को दोगुना करेंगे। सरकार गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर, वेलफेयर, निवेश, रोजगार आदि की योजनाओं पर जोर देते हुए कहा कि अभी एक साथ यूपी के अंदर 60,244 पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गई थी। हर जिले में 500 से लेकर 1000, 1200, 1500 तक नौजवान भर्ती हुए थे। सपा शासन में यह भर्ती असंभव थी और पारदर्शिता तो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग विकास, गरीब कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि मुद्दे पर डबल इंजन सरकार के सामने नहीं टिक पाते, वे जातीय विभाजन, भाजपा और विचार परिवार के बीच में मतभेद का भ्रम फैलाते हैं। हमें इससे खुद को दूर रखना है। किसी भी ऐसे मामलों में नहीं पड़ना है, जो माहौल खराब करता हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई टीम, नए तरीके से अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगी और सरकार व संगठन के बीच में बेहतर समन्वय के माध्यम से आगे बढ़ेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सहज और सरल : पंकज चौधरी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यालय में नितिन नवीन और बीएल संतोष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सहज और सरल हैं, लेकिन काम से समझौता नहीं करते हैं। उनका यह स्वाभाव हमारे लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि नई टीम की घोषणा के बाद हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।


पंकज चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन चुनावी शंखनाद की घोषणा है। इस चुनावी युद्ध में यही टीम काम करेगी। प्रदेश की टीम जिलों के साथ बेहतर समन्वय करेगी और जिले की टीम चुनावी युद्ध को बूथ स्तर तक ले जाकर मतदाताओं तक पहुंच को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि हम सब अपने दायित्व में जरा भी शिथिल नहीं होंगे। सरकारों के बेहतर कार्यों को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। हमें निरंतर संवाद बनाए रखना है। राजनीतिक संवाद के क्षेत्र में भाजपा से बेहतर प्रणाली किसी और पार्टी के पास है ही नहीं और मुझे पूरा विश्वास है कि इसमें और अधिक सुधार होगा। हमारे संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता हैं और हमें इन्हीं कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद करना है। हमें मतदाता को 2012 से 2017 तक की भयावह व्यवस्था का स्मरण कराना है जो बच्चे 2017 में 10 वर्ष के थे अब वो वोटर हैं उन्हें भी समझाना है कि सपा का काल कैसा था और पिछले 9 वर्षों में सरकार ने कितना बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में हम 2017 से बड़ी जीत दर्ज करेंगे।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed