फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi indirectly attacks SP, says public money is no longer spent on building graveyards

यूपी: सीएम योगी ने परोक्ष रूप से किया सपा पर हमला, कहा- जनता का पैसा अब कब्रिस्तान बनाने में नहीं होता है खर्च

Sun, 21 Jun 2026 09:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 21 Jun 2026 09:30 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता का पैसा अब कब्रिस्तान की चहारदीवारी (बाउंड्रीवाल) पर खर्च नहीं होता है। उन्होंने परोक्ष रूप से सपा पर हमला किया। 
 

विज्ञापन
UP: CM Yogi indirectly attacks SP, says public money is no longer spent on building graveyards
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता का पैसा अब कब्रिस्तान की चहारदीवारी (बाउंड्रीवाल) पर खर्च नहीं होता है। आपका पैसा आस्था के केंद्रों पर जा रहा है और धर्म स्थलों को नई पहचान मिल रही है। आपके पैसे से विकास व इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी-बड़ी योजनाओं को साकार किया जा रहा है। राठ के बीएनवी डिग्री कॉलेज ग्राउंड में 75 योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। हेलीपैड पर उतरने के बाद सबसे पहले स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजा हमीरदेव के शौर्य व स्वामी ब्रह्मानंद के त्याग को याद करते हुए अपने अभिभाषण की शुरुआत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप के एक वोट ने प्रदेश की तकदीर बदल दी। कांग्रेस कहती थी कि राम, कृष्ण हुए ही नहीं। सपा जय श्रीराम बोलने पर लाठी और गोली चलाती थी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन व कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी और मुहर्रम व ईद के आयोजनों को सरेआम सड़कों पर उदंडता करने के लिए प्रोत्साहित करती थी। आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है।
विज्ञापन


सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि माफिया के सरपरस्तों ने प्रदेश को पहचान का मोहताज बना दिया था। जातिवाद की राजनीति करते हैं और सत्ता में आने पर परिवार का पेट भरते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नौ वर्ष के कार्यकाल में अब यूपी पहचान का मोहताज नहीं रहा है। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद बुंदेलखंड आने पर कनेक्टिविटी के बारे में सोचा और आज बुंदेलखंड के पास अपना एक्सप्रेसवे है। अब गोला, बारूद, तोप, मिसाइल यूपी में बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर में लखनऊ में बनाया ब्रह्मोस मिसाइल जब पाकिस्तान पर दागा गया तो वह दुम दबाकर विश्व से रहम की भीख मांगता फिर रहा था। उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं सैफई व इटावा के लिए बनती थीं, आज हर घर नल की योजना बहन और बेटियों को राहत दे रही है। पुलिस भर्ती में बुंदेलखंड का नौजवान भी सफल होता है। अब बुंदेलखंड के युवाओं को नौकरी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। आने वाले समय में बुंदेलखंड में सिंचाई व पीने के पानी की कमी नहीं होगी। जल संरक्षण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed