{"_id":"67504ae0dcb6f8d4ef04e49c","slug":"up-cm-yogi-adityanath-review-meeting-on-law-and-order-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने की कानून- व्यवस्था की समीक्षा, बोले- हो सकती है माहौल खराब करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने की कानून- व्यवस्था की समीक्षा, बोले- हो सकती है माहौल खराब करने की कोशिश
Wed, 04 Dec 2024 10:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:55 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा की और अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी हुड़दंग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा के दौरान कहा कि 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अनेक संगठनों द्वारा जुलूस, सभा आदि का आयोजन होगा। इस दौरान कुछ अराजक तत्व माहौल को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। लिहाजा सभी जिलों में आवश्यक प्रबंध करें।
विज्ञापन
सेक्टर प्रणाली लागू करें। कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। वहीं 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर सुशासन दिवस के भाव के साथ अनेक आयोजन होने हैं। इसी दिन क्रिसमस भी है। तत्पश्चात नववर्ष भी प्रारंभ होगा। इस दौरान कहीं भी हुड़दंग न हो। उल्लास मनाएं, लेकिन कोई भी कानून व्यवस्था को हाथ में न ले। सबकी आस्था और भावना का सम्मान है, लेकिन शांति और सौहार्द का माहौल भी बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
अधिक आवाज में ज्यादा नहीं बजे लाउडस्पीकर, डीजे
योगी ने कहा कि धर्मस्थलों पर अथवा गीत-संगीत के कार्यक्रमों में तय मानक से अधिक आवाज तथा निर्धारित समय के बाद लाउडस्पीकर अथवा डीजे नहीं बजना चाहिए। कानफोड़ू आवाज वृद्धों, रोगियों और बच्चों के लिए बड़ी समस्या है। पूर्व में इस बाबत कार्रवाई हुई थी, एक बार फिर इसका निरीक्षण करें। जहां स्थिति ठीक न हो, तत्काल लाउडस्पीकर उतारे जाएं। यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं में लोग असमय काल कवलित हो जाते हैं। इसे जागरूकता के माध्यम से रोका जा सकता है।
विज्ञापन