UP: मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च की 6500 करोड़ की आवासीय योजना, आज से ही बुक कराइए अपनी जमीन, पंजीकरण शुरू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना का शुभारंभ कर दिया। यह योजना 6500 करोड़ की है जो कि 785 एकड़ में प्रस्तावित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर आवासीय योजना लॉन्च कर दी। इस योजना की लागत 6500 करोड़ रुपये है जो कि 785 एकड़ में प्रस्तावित है। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने योजना को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही मोहान रोड स्थित इस योजना में भूखण्डों के लिए पंजीकरण का शुभारंभ हो गया।
आठ सेक्टर में बंटी योजना का ग्रिड पैटर्न पर हुआ विकास
अनंत नगर नाम से लॉन्च हुई एलडीए की मोहान रोड योजना में कुल आठ सेक्टर होंगे। इनके नाम भी तय हो गए हैं। इसमें आकाश खंड, आदित्य खंड, आलोक खंड, आदर्श खंड, आशीष खंड, आमोद खंड, आलेख खंड और आभास खंड होंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ के पंचकुला की तरह मोहान रोड योजना का विकास ग्रिड पैटर्न पर किया जाएगा। योजना कलिया खेड़ा और प्यारेपुर गांव की 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही है।
ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- वक्फ संशोधन बिल से हम सहमत नहीं, दुरुपयोग होने पर मुसलमानों का साथ देंगे
ये भी पढ़ें - 30 बिंदुओं पर मेडिकल कॉलेजों की हकीकत परखेंगे आला अफसर, सभी प्रधानाचार्यों को व्यवस्था सुधारने का निर्देश
प्रत्येक सेक्टर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सेक्टोरल शॉपिंग सेंटर, बरात घर और वेंडिंग जोन का प्रावधान किया जाएगा। योजना में पांच श्रेणी के आवासीय भूखंड नियोजित किए जाएंगे। इसमें 112.50 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर, 288 वर्गमीटर व 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड शामिल हैं। ग्रुप हाउसिंग के बड़े भूखंड भी नियोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 102 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में एजुकेशन सिटी विकसित की जाएगी।
फैक्ट फाइल
- जमीन की कीमत 41150 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है।
- पंजीकरण ऑनलाइन एलडीए पोर्टल lda.in इन पर होगा।
- पंजीकरण शुल्क 1100 रुपये तय किया गया है।
- पंजीकरण एक महीने तक चलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.