Waqf Bill: मायावती बोलीं- वक्फ संशोधन बिल से हम सहमत नहीं, दुरुपयोग होने पर मुसलमानों का साथ देंगे
वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर इसका दुरुपयोग हुआ तो बसपा मुसलमानों के साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि जनता को इसे समझने के लिए और समय देना चाहिए था।
विस्तार
वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि केंद्र सरकार इस बिल को जल्दबाजी में लाई है। अगर इस बिल को समझने के लिए जनता को और समय दिया जाता तो अच्छा होता।
एक्स पर जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि संसद में वक्फ संशोधन बिल पर सत्ता पक्ष व विपक्ष को सुनने के बाद, निष्कार्ष यही निकलता है कि केन्द्र सरकार यदि जनता को इस बिल को समझने के लिए कुछ और समय दे देती तथा उनके सभी सन्देहों को भी दूर करके जब इस बिल को लाती तो यह बेहतर होता।
उन्होंने कहा कि दुःख की बात यह है कि सरकार ने इस बिल को बहुत जल्दबाजी में लाकर इसे पास कराया है। यह उचित नहीं और अब इस बिल के पास हो जाने पर यदि सरकारें इसका दुरुपयोग करती हैं तो फिर पार्टी मुस्लिम समाज का पूरा साथ देगी अर्थात् ऐसे में इस बिल से पार्टी सहमत नहीं है।
यह भी पढ़ें- यूपी: मुंबई से लखनऊ आ रहे विमान में मच्छरों का आतंक, यात्रियों ने वीडियो बनाकर एयरलाइंस से की शिकायत
2. लेकिन दुःख की बात यह है कि सरकार ने इस बिल को बहुत जल्दबाज़ी में लाकर जो इसे पास कराया है यह उचित नहीं और अब इस बिल के पास हो जाने पर यदि सरकारें इसका दुरुपयोग करती हैं तो फिर पार्टी मुस्लिम समाज का पूरा साथ देगी अर्थात् ऐसे में इस बिल से पार्टी सहमत नहीं है। (2/2)
— Mayawati (@Mayawati) April 4, 2025
बता दें कि वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास कर दिया गया है अब जल्द ही मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा।
संबंधित वीडियो-
पढ़ें- UP Weather: पांच दिनों में पांच डिग्री बढ़ सकता है प्रदेश में पारा, डराने वाली है मौसम विभाग ये चेतावनी