फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM Yogi Adityanath's Father no more, left for his heavenly abode on monday

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन

Mon, 20 Apr 2020 01:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 20 Apr 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath's Father no more, left for his heavenly abode on monday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार सुबह 10:44 बजे निधन हो गया। उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव में मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी के पिता को लिवर और किडनी की समस्या थी। परेशानी बढ़ने पर 13 मार्च को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर रात तक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और डायलिसिस भी कराया गया था। जिस समय सीएम योगी को पिता के निधन की सूचना मिली उस वक्त वो 11 समितियों के अध्यक्षों के साथ कोरोना वायरस की समीक्षा बैठक कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद करीब आधे घंटे तक वो बैठक करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सरकार के सभी मंत्रियों, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं और भाजपा नेताओं ने सीएम योगी के पिता के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे योगी

पिता के निधन पर योगी आदित्यनाथ ने एक पत्र जारी कर कहा कि मुझे इस बात का बहुत दुख है। अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, लेकिन वैश्विक महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ने के कर्तव्यबोध के कारण मैं ऐसा न कर सका।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की सफलता और कोरोना को हराने की रणनीति के कारण वो  कल अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में भी भाग नहीं ले पाएंगे। इसके साथ ही सीएम योगी ने अपनी मां और परिवारवालों से अपील की है कि वे भी लॉकडाउन का पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि अंतिम संस्कार में कम से कम लोग शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed