फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up:closed down movie hall started again

यूपी में बंद हो चुके सिनेमाघर दोबारा होंगे शुरू

Thu, 16 Jul 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 16 Jul 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
up:closed down movie hall started again

यूपी में काफी समय से बंद पड़े सिनेमाघरों को फिर से शुरू किया जा रहा है। इसी संबंध में मनोरंजन कर आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा है कि प्रदेश भर में बंद सिनेमाघरों को पुन:शुरू कराया जाएगा। इन्हें घाटे से उबारने के लिए वहां व्यावसायिक गतिविधियों की इजाजत भी दी जाएगी।

विज्ञापन


सिनेमाहाल मालिकों को यदि किसी तरह की समस्या आ रही है तो उसका समाधान किया जाएगा। इसके लिए मनोरंजन कर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार वर्तमान छविगृहों का उच्चीकरण करने के लिए उपलब्ध सुविधाओं और तकनीक का आधुनिकीकरण करना चाहती है।

पुराने सिनेमाघरों का हो जाएगा कायापलट

up:closed down movie hall started again

इस संबंध मे जारी शासनादेश में प्रदेश सरकार ने छविगृह में जनसुविधाओं के विस्तार एवं उन्हें जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आधुनिक ध्वनि प्रणाली,एयर कंडीशनिंग,जनरेटर सेट,फाल्स सीलिंग,फर्नीचर बदलने और नवीनीकरण के लिए मनोरंजन कर की नई योजना लागू की है।

मनोरंजन कर आयुक्त ने बताया कि छविगृह मालिकों को इन सुविधाओं पर किए गए निवेश के 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा तक अनुदान के रूप में अपने पास रखने की अनुमति दी गई है।

पूर्व के वर्षों में जमा किए गए मनोरंजन कर के बराबर राजस्व शासकीय कोषागार में जमा करने के बाद अनुदान दिया जाता था। साथ ही छविगृह में डिजिटल प्रोजेक्शन सिस्टम एवं सौर ऊर्जा से संचालित संयंत्र लगाने की योजना शुरू की गई है।
इसके तहत निवेश की गई धनराशि पर 50 प्रतिशत अनुदान देने के संबंध में भी शासनादेश जारी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed