फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Clear the way for the recruitment of 500 vacant posts of Inspector in the Forest Department, the revised manual has been given the green signal of the Personnel Department.

यूपी : वन विभाग में दरोगा के 500 खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, संशोधित नियमावली को कार्मिक विभाग की हरी झंडी

Tue, 02 Nov 2021 10:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

पुरानी नियमावली में वन दरोगा के पद केलिए विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट अनिवार्य अर्हता थी। इसे बदलकर अब विज्ञान वर्ग में स्नातक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Clear the way for the recruitment of 500 vacant posts of Inspector in the Forest Department, the revised manual has been given the green signal of the Personnel Department.
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

वन विभाग में दरोगा के 500 खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। कार्मिक विभाग की नियमावली सेल ने संबंधित संशोधित अधीनस्थ वन सेवा नियमावली को हरी झंडी दे दी है। जल्दी ही इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में ले जाया जाएगा। भर्ती होने पर वन विभाग में लंबे समय से चली आ रही दरोगाओं की कमी खत्म सकेगी।

विज्ञापन


शासन ने संशोधित अधीनस्थ वन सेवा (उप क्षेत्रीय वन अधिकारी/ वन दरोगा) नियमावली 2021 को कैबिनेट से पास कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुरानी नियमावली में वन दरोगा के पद केलिए विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट अनिवार्य अर्हता थी। इसे बदलकर अब विज्ञान वर्ग में स्नातक किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कार्मिक सेल ने नियमावली का प्रारूप मंजूर कर विभागीय प्रमुख सचिव को भेज दिया है। प्रारूप अंग्रेजी में है, जिसका भाषा विभाग हिंदी अनुवाद तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


प्रस्तावित नियमावली में भर्ती के बाद छह माह का प्रशिक्षण जरूरी होगा। बिना ट्रेनिंग के तैनाती नहीं हो सकेगी। वर्तमान में वन दरोगा के कुल स्वीकृत पद 2338 हैं। 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से और 20 प्रतिशत वन रक्षक से पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। महिला अभ्यर्थी को भर्ती के लिए 14 किलोमीटर की दौड़  4 घंटे मे पूरी करने का प्रावधान किया गया है। वहीं, पुरुष अभ्यर्थी को 4 घंटे मे 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। उधर, इस बारे में सहायक वन कर्मचारी संघ के महामंत्री अमित श्रीवास्तव का कहना है कि नियमावली जारी होने से विभाग व काडर की बहुत सी समस्याएं हल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed